Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बेटमा में बिजली के तार चोरी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में अन्य वारदातों का भी खुलासा

बेटमा में बिजली विभाग के एल्युमिनियम तार चोरी के मामले में फरार आरोपी गोलू उर्फ पंकज गिरफ्तार। पूछताछ में देपालपुर के दो मामलों में भी संलिप्तता सामने आई।
बेटमा में बिजली के तार चोरी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में अन्य वारदातों का भी खुलासा
गिरफ्तार आरोपी गोलू

बेटमा। बिजली विभाग के एल्युमिनियम तार चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी गोलू उर्फ पंकज को बेटमा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की, जिसमें आसपास के क्षेत्रों में चोरी की अन्य वारदातों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी की देपालपुर थाना क्षेत्र के दो मामलों में भी संलिप्तता सामने आई है। उसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

तार चोरी के नेटवर्क का हुआ था खुलासा

दरअसल, बेटमा क्षेत्र में बिजली के तार चोरी होने की लगातार घटनाओं के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच के दौरान तार चोरी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ था। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मामू कबाड़ी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में एल्युमिनियम तार बरामद किया था। हालांकि उसका सहयोगी गोलू उर्फ पंकज पुलिस की गिरफ्त से फरार था। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने आसपास के क्षेत्रों में चोरी की कुछ अन्य वारदातों में शामिल होने की जानकारी दी।

Featured News

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं चार अपराध

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गोलू उर्फ पंकज के खिलाफ पहले से चार अपराध दर्ज हैं। इनमें एक मामला चोरी और एक शराब से संबंधित बताया गया है। इसके अलावा देपालपुर थाना क्षेत्र के दो मामलों में भी उसकी संलिप्तता सामने आई है। पुलिस अब आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर देपालपुर के दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई करेगी। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसने अन्य साथियों के साथ मिलकर कितनी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया और चोरी का सामान कहां खपाया गया।

बेटमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: करीब 1.3 किग्रा अवैध गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

अन्य साथियों और वारदातों की जानकारी जुटा रही पुलिस

पुलिस आरोपी से बिजली के तारों की चोरी और आसपास के क्षेत्रों में हुई अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में चोरी की अन्य घटनाओं और इसमें शामिल लोगों के बारे में भी जानकारी मिल सकती है। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Rahul Devda
By Rahul Devda

मेरा धर्म सत्ता नहीं, सत्य लिखना है, मेरी जिम्मेदारी जनता के दर्द को आवाज़ देना है ।। 🖋️

Latest Posts