इंदौर में करोड़ों के जेवर पर हाथ साफ! कारोबारी के घर से 1.57 करोड़ का सोना-हीरा गायब
इंदौर के पॉश वाईएन रोड इलाके में कारोबारी के घर से 1.57 करोड़ रुपए के सोने-हीरे के जेवर गायब हो गए। तुकोगंज क्षेत्र में राजेश जैन की तिजोरी से 1 किलो 340 ग्राम के आभूषण चोरी हुए, जिनमें हीरे का एक और सोने के 10 सेट शामिल हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि तिजोरी का बाकी सामान सुरक्षित है। परिवार को घर में आने-जाने वाले लोगों और स्टाफ पर शक है। पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है।
Hemant Nagle
28 Nov 2026































