भोपाल में बेकाबू स्कूल बस डिवाइडर से टकराई, 30 बच्चे घायल
भोपाल के कोहेफिजा तिराहे पर लिटिल एंजेल स्कूल की बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि टीचर्स और 20 से 30 बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।

भोपाल में बेकाबू स्कूल बस डिवाइडर से टकराई
भोपाल। बस का अगला कांच टूटने से बच्चे बाहर गिर गए। बताया जा रहा है कि ड्राइवर नशे में था और बस से पहले दो मोटरसाइकिलों और दो गाड़ियों को भी टक्कर मारी थी। घटना के बाद पुलिस बल मौके पर मौजूद है।
खबर अपडेट की जा रही है....




















