Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में BJP की जन आशीर्वाद यात्रा : CM शिवराज और कैलाश विजयवर्गीय हुए शामिल, बोले- जब धर्मात्मा राज करते हैं तो परमात्मा भी खुश रहते हैं

Follow on Google News
इंदौर में BJP की जन आशीर्वाद यात्रा : CM शिवराज और कैलाश विजयवर्गीय हुए शामिल, बोले- जब धर्मात्मा राज करते हैं तो परमात्मा भी खुश रहते हैं
इंदौर। बीजेपी के द्वारा निकाली जा रही प्रदेश भर में जान आशीर्वाद यात्रा आज इंदौर शहर पहुंची। जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। सीएम शिवराज रथ पर हैं और रास्ते में जगह-जगह स्वागत मंचों से फूल बरसाए जा रहे हैं। यह यात्रा राऊ से सभी विधानसभा क्षेत्रों से निकलकर विधानसभा 2 के कुलकर्णी नगर में यात्रा का समापन होगा।

सीएम ने गुरुद्वारा में मत्था टेका

इंदौर में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बंदी साहब गुरुद्वारा में मत्था टेका और गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। सीएम ने सब सुखी और निरोग हों, सबका मंगल व कल्याण हो और सब आगे बढ़ें; लोकहित के कार्य करें और अपने जीवन को सार्थक करें इसको लेकर प्रार्थना की है। https://twitter.com/psamachar1/status/1704455907008975178

यात्रा में शामिल हुए कैलाश विजयवर्गीय

जन आशीर्वाद यात्रा ने राऊ से निकलकर भंवरकुआं की तरफ प्रस्थान किया। सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ इस यात्रा में प्रतीक्षा ढाबे से बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हुए।

उच्च शिक्षा मंत्री ने साधा कांग्रेस नेताओं पर निशाना

इंदौर में जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस नेताओं और जनआक्रोश यात्रा पर भी निशाना साधा। उन्होंने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को एक दूसरे का भरोसा न होने का बात कही। भाजपा द्वारा निकाली जा रही जनआशीर्वाद यात्रा के विरोध में कांग्रेस के द्वारा लगातार कभी पोस्टर चस्पा किए जा रहे हैं, तो कभी जानआक्रोश यात्रा निकालने की बात कही जा रही है। वहीं कांग्रेस की इसी कवायदों को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस में अब कुछ बचा नहीं है और कांग्रेस के गुब्बारे की हवा में निकल चुकी है। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1704454065223037158[/embed] इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दोनों ही वरिष्ठ नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को एक दूसरे पर भरोसा नहीं है। कांग्रेस के द्वारा कहा जा रहा था कि जून माह में कांग्रेस की प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। लेकिन, कांग्रेस में इतना भय व्याप्त है कि उनके द्वारा अभी तक प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की गई है। साथ ही जनता समझ चुकी है। इसलिए जनआशीर्वाद यात्रा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है।

यात्रा पूरे उत्साह, समर्पण और जनता के समर्थन के साथ चल रही : सीएम

सीएम शिवराज ने शिवराज यात्रा से पहले मीडिया से बात करते हुए यात्रा को लेकर कहा की यह यात्रा पूरे उत्साह, समर्पण और जनता के समर्थन के साथ चल रही है। भारतीय जनता पार्टी को खुले मन से आशीर्वाद जनता दे रही है। जनता तो हमारा परिवार है। हम सरकार नहीं, परिवार यात्रा चलाते हैं। आज जन आशीर्वाद यात्रा के लिए ही इंदौर आया हूं जनता से आशीर्वाद मांगने के लिए। सीएम ने कांग्रेस द्वारा प्रदेश में आक्रोश यात्रा निकाली जाने के सवाल पर कहा की उनके हिस्से में आक्रोश है। उन्होंने जितनी योजनाएं बंद की थी सब योजनाओं को बंद करने का आक्रोश है। कांग्रेस पार्टी ने संबल बंद कर दी। तीर्थ दर्शन यात्रा समेत कई योजनाएं बंद कर दी थी। दूसरे जिसने सनातन धर्म का अपमान किया है यह सहन नहीं करेगा।

धर्मात्मा राज करते हैं तो परमात्मा भी खुश रहते हैं: सीएम

बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में जाने वाले नेताओ को लेकर कहा की हम कुछ नहीं कहेंगे। कांग्रेस द्वारा शहर में जान आशीर्वाद यात्रा के विरोध में पोस्टर लगाए जाने को लेकर कहा की खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे आजकल पता नहीं क्या हो गया हैं उन्हें, अगर हम जनता के खाते में पैसा डालते है तो घुस्सा होते हैं। अफसरों पर बरसते हुए ट्वीट करते हैं। पैसा कहां से आ रहा है? जब धर्मात्मा राज करते हैं तो परमात्मा भी खुश रहते हैं।

जन आशीर्वाद यात्रा में पूर्व विधायक के खिलाफ कार्यकर्ताओं में आक्रोश

इधर, सीएम शिवराज सिंह चौहान की आशीर्वाद यात्रा के पहले पूर्व विधायक के खिलाफ कार्यकर्ताओं की नाराजगी देखने को मिली। यह पहली बार नहीं है जब विधानसभा क्रमांक-1 के कार्यकर्ताओं द्वारा यह नाराजगी व्यक्त की गई हो। पूर्व विधायक को दोबारा टिकट न देने को लेकर कार्यकर्ताओं में लंबे समय से विरोध देखा जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना था कि उनका विरोध शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के खिलाफ नहीं है उनका विरोध केवल सुदर्शन गुप्ता को विधानसभा चुनाव के पहले टिकट न देने को लेकर है। जिस तरह से पुराने और लंबे समय से भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जितनी मेहनत पार्टी के लिए की गई है। सुदर्शन गुप्ता ने जीतने के बाद उन्हें दरकिनार कर दिया था। [caption id="attachment_88823" align="aligncenter" width="600"] इंदौर में जन आशीर्वाद यात्रा के पहले कांग्रेस ने रीगल चौराहे पर लगाया 'उड़ता इंदौर' के पोस्टर।[/caption]

यात्रा का विधानसभा वार रूट इस प्रकार

  • विधानसभा क्षेत्र राऊ : यात्रा प्रतीक्षा ढाबा से भोलाराम उस्ताद मार्ग होते हुए दीनदयाल उपवन, राजीव गांधी सर्कल, निर्भय सिंह पटेल प्रतिमा, चाणक्यपुरी चौराहा, दशहरा मैदान पानी की टंकी तक निकलेगी।
  • विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 : यात्रा महू नाका चौराहा, छत्रीबाग, बियाबानी, मालगंज, राजमोहल्ला, अंतिम चौराहा तक जाएगी।
  • विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 : यात्रा अंतिम चौराहा, गणेशगंज, टोरी कॉर्नर, खजूरी बाजार, राजबाड़ा तक पहुंचेगी।
  • विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 : यात्रा राजवाड़ा, कृष्णपुरा छत्री, नंदलालपुरा चौराहा, गौतमपुरा, कलालकुई, रावजी बाजार, लाल मंदिर, गाड़ी अड्डा तक निकलेगी।
  • विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 : यात्रा मालवा मिल चौराहा, गोमा की फेल मेन रोड, पंचम की फैल मेन रोड, नेहरू नगर मेन रोड गली नंबर 5 तक जाएगी।
  • विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 : यात्रा शहर के नेहरू नगर रोड नंबर 5, जीणमाता मंदिर, पाटनीपुरा, साईं मंदिर, नंदानगर चौराहा, तीन पुलिया चौराहा, राजमाता जीजाऊ चौक, परदेशीपुरा, शिवधाम, सुभाष नगर, कुलकर्णी ब्रिज होते हुए कुलकर्णी नगर चौराहा पर समापन।
(इनपुट – हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- CM शिवराज ने किया कृषक मित्र योजना का शुभारंभ, खुद भरवाया ऑनलाइन फॉर्म, कहा- MP ने कृषि के क्षेत्र में कई नए रिकार्ड बनाएं मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts