Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर बिहार की राह -उद्योगपतियों को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महामंत्री की धमकी

Follow on Google News
इंदौर बिहार की राह -उद्योगपतियों को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महामंत्री की धमकी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    शहर अब बिहार की राह पर ,  राजनीतिक संरक्षण के चलते गुंडे शहर के बिल्डर व उद्योगपतियों को खुलेआम धमकी देने लगे हैं कि जमीन नहीं छोड़ी तो परिणाम भुगतना पड़ेगा। ऐसा ही कुछ शहर के नामी कॉलोनाइजर अरविंद डोसी के साथ हुआ, जब वह इंदौर उज्जैन रोड़ स्थित अपनी जमीन पर काॅलोनी काटने गए तो उनकी जमीन हथियाने की नीयत से गुंडे उनके ऑफिस में घुस गए और हथियार दिखाकर धमकाया। डोसी पुलिस के पास गए, वरिष्ठ अधिकारियों तक शिकायत पहुंचाई, लेिकन गुंडों ने शिकायत के दूसरे दिन फिर ऑफिस में घुसकर जान से मारने की धमकी दे डाली,

    गुंडों द्वारा धमकाए जाने पर डोसी परिवार चार महीने से सदमे में –

    गुंडों द्वारा धमकाए जाने पर डोसी परिवार चार महीने से सदमे में है, ठीक से सो तक नहीं पा रहा। वहीं पुलिस  है कि बिहार के पटना जैसा अशोक खेमका कांड होने का इंतजार कर रही है। मामला इंदौर उज्जैन रोड़ स्थित  की करोड़ों की जमीन का है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री धीरज ठाकुर की नजर उस जमीन पर पड़ी तो नीयत बिगड़ी और कहा कि अब से यह जमीन हमारी है। डोसी ने जमीन देने से इंकार किया तो धीरज परिणाम भुगतने की बात कहकर चला गया।

    एमजी रोड पर गुंडे भेजना शुरू

    धीरज की बात नहीं मानने का असर यह हुआ कि उसने डोसी के शिवोम  कॉम्प्लेक्स एमजी रोड पर गुंडे भेजना शुरू कर दिए । पांच से सात गुंडे पांच दफा डोसी को हथियार सहित धमकाने गए, लेकिन  पुलिस कार्रवाई करने को राजी नहीं है। पहला चक्कर तुकोगंज टीआई जितेंद्र यादव के पास लगाया, लेकिन उन्होंने आवेदन लेकर टरका दिया, जबकि डोसी मय सबूत गए थे। वीडियो में गुंडे साफ-साफ नजर आ रहे हैं, लेिकन टीआई ने एफआईआर तक दर्ज करना जरूरी नहीं समझा। मामला हाई प्रोफाइल होने के बावजूद उलटा दबाने की कोिशश की।

    सौदा नहीं छोड़ा तो हत्या कर देंगे

    भाजपा नेता धीरज ठाकुर द्वारा बार-बार हथियारबंद गुंडे ऑफिस पर भेजकर मुझे धमकाया जा रहा है। गुंडे धमकी दे रहे हैं कि सौदा नहीं छोड़ा तो तेरी हत्या कर देंगे। मेरी गैर मौजूदगी में ऑफिस में घुसकर स्टाफ को भी धमकाया जा रहा है। तुकोगंज थाने पर शिकायत करने और सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करवाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से मिलकर कार्रवाई की मांग करूंगा।

    मजबूरन ऑफिस  बंद कर घर में दुबकना पड़

    अरविंद डोसी, कॉलोनाइजर का कहना था कि पुलिस  के पास गए तो परिवार खत्म करने की धमकी दी डोसी ने जैसे ही पुिलस की शरण ली तो दूसरे ही दिन गुंडे ऑफिस में आ धमके और कहा कि  अब तेरे परिवार को भुगतना पड़ेगा। जान से खत्म कर देंगे। टीआई के बाद डोसी एसीपी सेंट्रल कोतवाली, डीसीपी विनोद  कुमार मीणा, पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के पास दौड़े, लेकिन अभी तक गुंडों  पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरन ऑफिस  बंद कर घर में दुबकना पड़ रहा है।

    शराब व्यवसायी के नाम से धमकाया-

    धीरज के धमकाने पर जब डोसी नहीं माने तो उसने एक रसूखदार शराब व्यवसायी का सहारा िलया और धमकाया कि शहर में किसी के पास भी चला जा, तेरी कोई मदद नहीं कर पाएगा। भाजयुमो महामंत्री धीरज का कहना है कि जमीन तो हम लेकर रहेंगे, भले इसके िलए किसी भी हद तक जाना पड़े।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts