सोनिला मौत केस में बड़ा ट्विस्ट! फरार कारोबारी हिरासत में, अब पोस्टमॉर्टम खोलेगा मौत का राज

इंदौर। तिलक नगर के एक होटल में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। घटना के बाद से पुलिस जिस कारोबारी दीपक खंडेलवाल की तलाश कर रही थी, उसे देर रात हिरासत में लिया गया। पुलिस के मुताबिक, दीपक घटना के समय सोनिला के साथ होटल में मौजूद था। मौत के बाद वह वहां से चला गया था और उसका पता नहीं चल रहा था। पुलिस ने उसके घर जाकर पत्नी और बच्चों से पूछताछ की। इसके बाद दीपक ने पुलिस से संपर्क किया। फिलहाल मौत की अस9 सितंबर को तिलक नगर स्थित होटल एलेक्स के एक कमरे में 32 वर्षीय सोनिला शर्मा मृत मिली थीं। जानकारी के मुताबिक, वह कारोबारी दीपक खंडेलवाल के साथ होटल पहुंची थी। दोनों ने कमरा लिया था। कुछ समय बाद दीपक कमरे से बाहर आया और होटल स्टाफ को बताया कि उसकी दोस्त की तबीयतली वजह साफ नहीं है और जांच जारी है।
होटल के कमरे में हुई थी मौत
9 सितंबर को तिलक नगर स्थित होटल एलेक्स के एक कमरे में 32 वर्षीय सोनिला शर्मा मृत मिली थीं। जानकारी के मुताबिक, वह कारोबारी दीपक खंडेलवाल के साथ होटल पहुंची थी। दोनों ने कमरा लिया था। कुछ समय बाद दीपक कमरे से बाहर आया और होटल स्टाफ को बताया कि उसकी दोस्त की तबीयत खराब है और उसे अस्पताल ले जाना है। इसके बाद सोनिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद दीपक वहां से चला गया और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई।
परिवार से पूछताछ के बाद सामने आया दीपक
सोनिला की मौत के बाद पुलिस ने दीपक के घर जाकर उसकी पत्नी से पूछताछ की। पत्नी ने बताया कि उसका दीपक से संपर्क नहीं हो पा रहा है। पुलिस ने परिवार से जरूरी जानकारी लेने के बाद उन्हें जरूरत पड़ने पर थाने आने के लिए कहा था। इसके बाद दीपक पुलिस के संपर्क में आया और देर रात उसे बायपासपुलिस ने फिलहाल मामले में मर्ग कायम किया है। मौत की वजह को लेकर अभी कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। पुलिस अलग-अलग पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में किसी एक कारण की पुष्टि नहीं हुई है। अब डॉक्टरों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम इलाके से हिरासत में लिया गया।
पैंगोलिन तस्कर की दूसरी जमानत अर्जी भी खारिज, आपराधिक रिकॉर्ड देखकर हाईकोर्ट का राहत से इनकार
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से साफ होगी तस्वीर
पुलिस ने फिलहाल मामले में मर्ग कायम किया है। मौत की वजह को लेकर अभी कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। पुलिस अलग-अलग पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में किसी एक कारण की पुष्टि नहीं हुई है। अब डॉक्टरों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई और FIR को लेकर फैसला होगा।
सोनिला की निजी जिंदगी भी जांच का हिस्सा
पुलिस जांच में सामने आया है कि सोनिला अपने पति से अलग रहती थीं और उनकी दो बेटियां हैं। वह एक पार्लर में काम करती थीं, जहां उनकी पहचान दीपक से हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले भी संपर्क रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि होटल में आखिर क्या हुआ और सोनिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई।
बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS छात्र की संदिग्ध मौत,दोस्त के कमरे में मिली लाश
दीपक से पूछताछ के बाद खुलेंगे कई सवाल
दीपक के हिरासत में आने के बाद अब पुलिस उससे घटना से जुड़ी जानकारी लेगी। जांच में यह जानना अहम होगा कि होटल के कमरे में सोनिला की तबीयत कब बिगड़ी, उसके बाद क्या हुआ और दीपक वहां से क्यों चला गया। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, होटल से मिले तथ्यों और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।



















