PlayBreaking News

मौत से लड़कर ऊपर आ चुकी थी महिला, रस्सी टूटी और जिंदगी की डोर भी वहीं थम गई, देखें भयानक वीडियो

Follow on Google News
मौत से लड़कर ऊपर आ चुकी थी महिला, रस्सी टूटी और जिंदगी की डोर भी वहीं थम गई, देखें भयानक वीडियो
इंदौर। स्नेह नगर में रामनवमी को हुए बावड़ी हादसे का एक बेहद भयानक वीडियो सामने आया है। मौत से लड़कर एक महिला लगभग ऊपर आ चुकी थी कि अचानक रस्सी टूट गई। इस रस्सी से मानों महिला के जीवन की डोर बंधी थी। रस्सी टूटते ही पहले से बेसुध नजर आ रही महिला कई फीट नीचे गिरी और उसकी मौत हो गई। बाद में उसका शव निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

दिल दहला देने वाला मंजर

https://twitter.com/psamachar1/status/1641804404440412160?s=20 इस घटना को लेकर देश के नंबर वन शहर और स्मार्ट सिटी की पोल खुल गई है। गुरुवार को जिस वक्त हादसा हुआ लोगों ने अपने साधनों से रेस्क्यू शुरू किया। इस बीच पुलिस मौके और फायर ब्रिगेड भी पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। लेकिन न तो पुलिस और न ही फायर ब्रिगेड के पास रस्सियां थीं। बाद में नगर निगम ने कहीं से इंतजाम कर रस्सियां नीचे डालीं। बावड़ी में मौत से जूझ रहे लोगों को रस्सियां दिखीं तो उनकी जान में जान आई। नीचे बेसुध पड़ी महिलाओं, बच्चों को बांधकर निकालना शुरू किया गया, लेकिन इस दौरान एक रस्सी टूट गई। यह रस्सी भी उस वक्त टूटी जब महिला जमीन से महज 3 फीट की दूरी पर थी। इतनी ऊंचाई से रस्सी टूटी और वह सीधे 40 फीट से ज्यादा गहरी बावड़ी में जा गिरी।

कांग्रेस बोली- एक रस्सी नहीं तो कैसा स्मार्ट सिटी

[caption id="attachment_69592" align="aligncenter" width="600"] इंदौर के रीगल चौराहे पर मृतकों को श्रद्धांजलि देते कांग्रेस पदाधिकारी।[/caption] इस भयानक वीडियो के बाद कांग्रेस ने नगर निगम और स्मार्ट सिटी पर सवाल खड़े किए हैं। इंदौर के रीगल चौराहे पर शाम 7:30 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। यहां कांग्रेसियों ने कहा कि नगर निगम की लापरवाही से पूरा हादसा हुआ। नगर निगम के पास बचाव के लिए एक रस्सी तक नहीं थी। कई घंटे तक अधिकारी एक-दूसरे का मुंह ताकते नजर आए। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि इस बार शिवराज की रवानगी तय है। अधिकारियों पर भी इस मामले में सख्त कार्रवाई होना चाहिए। लेकिन, नगर निगम जहां छोटे कर्मचारियों पर गाज गिराकर बड़े कर्मचारी को हमेशा से बचता नजर आता है। कांग्रेसियों ने कहा- जब निगम के पास एक रस्सी नहीं है तो फिर कैसा स्मार्ट सिटी? संबंधित खबर हमने बावड़ी में रस्सी डाली, इसमें 7 लोग लटके थे, पुलिस ने हमें डंडे मारकर भगा दिया : पाटीदार समाज के उपाध्यक्ष
Vikas Shukla
By Vikas Shukla
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts