Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में 16 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत:दोस्त से विवाद के बाद टूटा मोबाइल; सीने-कंधे पर चोट के निशान

एमआईजी थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्रा वैष्णवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से कुछ घंटे पहले उसका दोस्त अभिषेक घर आया था। साथ रहने को लेकर विवाद के दौरान मोबाइल तोड़ने का आरोप है। बाद में छात्रा बड़ी बहन के साथ थाने जाने निकली, लेकिन लौटने पर फर्श पर मृत मिली। सीने-कंधे पर चोट के निशान हैं। अभिषेक फरार है। पुलिस पोस्टमार्टम व फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
इंदौर में 16 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत:दोस्त से विवाद के बाद टूटा मोबाइल; सीने-कंधे पर चोट के निशान
Ai Generated

इंदौर। एमआईजी थाना क्षेत्र के जगजीवन रामनगर में मंगलवार रात 16 वर्षीय छात्रा वैष्णवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से कुछ घंटे पहले उसका दोस्त अभिषेक घर आया था। छात्रा के साथ रहने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि छात्रा के विरोध करने पर अभिषेक ने उसका मोबाइल तोड़ दिया। इसके बाद वैष्णवी अपनी बड़ी बहन कृष्णा के साथ शिकायत के लिए थाने जाने निकली थी। कुछ देर बाद घर लौटने पर वैष्णवी कमरे के फर्श पर बेसुध मिली। उसके सीने और कंधे पर चोट के निशान पाए गए हैं।

ये भी पढ़ें: इंदौर में डिब्बे में घी या जहर-28 सैंपल फेल, सीसा मिलने से बढ़ी चिंता,3400 लीटर तक असुरक्षित घी बाजार में

राजस्थान से इंदौर आकर रह रही थी छात्रा

पुलिस के मुताबिक वैष्णवी मूल रूप से गंगापुर, राजस्थान की रहने वाली थी। वह अपनी मां और बड़ी बहन कृष्णा के साथ जगजीवन रामनगर में किराये के मकान में रहती थी। वैष्णवी 11वीं कक्षा में पढ़ती थी, जबकि उसकी बड़ी बहन कॉलेज की छात्रा है। पुलिस के अनुसार वैष्णवी की परदेशीपुरा निवासी अभिषेक से दोस्ती थी। इससे पहले वह परदेशीपुरा क्षेत्र में ही रहती थी।

रात में हुआ विवाद, मोबाइल तोड़ने का आरोप

ये भी पढ़ें: इंदौर में कार-बाइक बाद में, पहले VIP नंबर!0001 के लिए ₹1.11 लाख तक पहुंची बोली,7777 ने बढ़ाया रोमांच

कृष्णा ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे अभिषेक घर आया था। वह वैष्णवी पर अपने साथ रहने के लिए दबाव बना रहा था। वैष्णवी ने इसके लिए मना किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान अभिषेक ने वैष्णवी का मोबाइल भी तोड़ दिया।इसके बाद दोनों बहनें नाराज होकर शिकायत करने के लिए परदेशीपुरा थाने जाने की बात कहकर घर से निकलीं। हालांकि बाद में वे वापस लौट आईं और फिर परदेशीपुरा-पाटनीपुरा की तरफ चली गईं।

घर लौटने पर फर्श पर पड़ी मिली वैष्णवी

पुलिस के अनुसार दोनों बहनें करीब साढ़े चार बजे वापस घर पहुंचीं। वैष्णवी चाबी लेकर पहली मंजिल पर चली गई, जबकि कृष्णा कुछ देर नीचे गाड़ी रखने के लिए रुक गई। जब कृष्णा ऊपर पहुंची तो वैष्णवी कमरे के फर्श पर पड़ी मिली।कृष्णा ने अपने एक दोस्त को बुलाया। इसके बाद दोनों वैष्णवी को नंदानगर स्थित वर्मा अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: इंदौर में अल्पवर्षा ने बढ़ाई चिंता: इंदौर में जनवरी-फरवरी से गहरा सकता है जलसंकट, निगम ने बनाई 6 महीने की तैयारी

सुबह पुलिस को मिली सूचना

घटना की सूचना सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को दी गई। एमआईजी पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।टीआई सीबी सिंह के मुताबिक वैष्णवी के सीने और कंधे पर चोट के निशान मिले हैं। इन चोटों की प्रकृति और मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

ये भी पढ़ें: इंदौर में बीड़ी पीते एक हाथ से बस दौड़ा रहा था ड्राइवर, कैमरे में कैद हुआ कारनामा; 6 पर कार्रवाई, 3 नशे में मिले

दोस्त फरार, हत्या के शक में जांच

घटना के बाद से अभिषेक फरार बताया जा रहा है। कृष्णा ने पुलिस को उसके जाते हुए देखने की बात कही है और उसी पर वैष्णवी की मौत को लेकर शक जताया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और विवाद के बाद से लेकर छात्रा की मौत तक के घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है।

ये भी पढ़ें: इंदौर में ब्लिंकिट-स्विगी की जैकेट में आए ‘आशिक’- प्रेमिका पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ!

बहन के बयानों की भी जांच

पुलिस के मुताबिक बड़ी बहन कृष्णा के बयानों में भी कुछ ऐसे बिंदु हैं, जिनकी पुष्टि की जा रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि दोनों बहनें थाने जाने के बाद वापस क्यों लौटीं, छात्रा को अस्पताल पहुंचाने में इतना समय क्यों लगा और पुलिस को सूचना सुबह ही क्यों दी गई।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts