इंदौर में ब्लिंकिट-स्विगी की जैकेट में आए ‘आशिक’- प्रेमिका पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ!

साकेत नगर में प्रेमिका से बातचीत बंद होने पर युवक ने उसे डराने के लिए ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। 3 अक्टूबर की रात आरोपी दो बाइक से चार साथियों के साथ पहुंचा था। पहचान छिपाने के लिए ब्लिंकिट और स्विगी की जैकेट पहनी थी। CCTV और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने राज पाल, अभिषेक को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को पकड़ा है।
इंदौर में ब्लिंकिट-स्विगी की जैकेट में आए ‘आशिक’- प्रेमिका पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ!
प्रतीकात्मक चित्र

इंदौर। प्रेमिका ने बातचीत बंद कर दी तो युवक ने उसे डराने के लिए खतरनाक साजिश रच डाली। साकेत नगर में युवती पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। शुरुआती तौर पर पुलिस को घटना एसिड अटैक जैसी लगी थी, इसलिए मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी पहचान छिपाने के लिए ऑनलाइन डिलीवरी कंपनियों की जैकेट पहनकर पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें: इंदौर में रियल एस्टेट कारोबारी बंटी नागर केस में चैटिंग-कॉल डिटेल खोल रही दबाव की परतें, घर तक पहुंच रहे थे वसूली करने वाले!

डॉक्टर के क्लीनिक के बाहर किया हमला

पुलिस के अनुसार घटना 3 अक्टूबर की रात साकेत नगर में डॉक्टर के क्लीनिक के बाहर हुई। युवती अपनी सहेली की कार में बैठी हुई थी। इसी दौरान दो बाइक पर चार युवक वहां पहुंचे। इनमें कुछ युवकों ने चेहरे ढंक रखे थे।बताया गया कि बाइक चला रहे युवक ने ब्लिंकिट की जैकेट पहन रखी थी, जबकि पीछे बैठे युवक ने स्विगी की जैकेट पहन रखी थी। आरोप है कि युवती को निशाना बनाकर ज्वलनशील पदार्थ फेंका गया और आरोपी मौके से भाग निकले। अचानक हुई इस घटना से युवती और उसकी सहेली घबरा गईं।

ये भी पढ़ें: इंदौर में मेट्रो के डिवाइडर ने ली कारोबारी की जान! बाइक टकराते ही सड़क पर गिरे, इलाज के दौरान मौत

पुलिस को लगा एसिड अटैक, जांच तेज की

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इसे शुरुआती तौर पर एसिड अटैक की घटना मानकर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में दो बाइक पर चार युवक आते-जाते दिखाई दिए।पुलिस ने आरोपियों के हुलिए, बाइक और उनके कपड़ों को जांच का आधार बनाया। ऑनलाइन डिलीवरी कंपनियों की जैकेट पहनने की वजह से आरोपी पहली नजर में सामान्य डिलीवरी कर्मचारी जैसे दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर उनके आने-जाने के रास्तों की भी पड़ताल की।

ये भी पढ़ें: इंदौर में चलती कार बनी आग का गोला! धुआं निकलते ही कारोबारी ने कूदकर बचाई जान

मोबाइल लोकेशन ने आरोपियों तक पहुंचाया

CCTV जांच के साथ पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। इस दौरान एक संदिग्ध मोबाइल नंबर पुलिस के हाथ लगा। मोबाइल की लोकेशन और अन्य तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस संदिग्धों तक पहुंची।पुलिस ने ग्वालटोली क्षेत्र से राज पाल और उसके साथी अभिषेक उर्फ राजेश एक्केल को गिरफ्तार किया। मामले में एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात के समय मौजूद बाकी युवकों की क्या भूमिका थी और उन्हें किसने बुलाया था।

ये भी पढ़ें: इंदौर में कचरे के ढेर में चला गया सोने का मंगलसूत्र! निगम कर्मचारियों ने घंटों खोजकर महिला को लौटाया

तीन-चार साल से थी दोस्ती

पूछताछ में पुलिस को घटना के पीछे प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद सामने आया। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी राज पाल की युवती से करीब तीन-चार साल से दोस्ती थी। पिछले करीब पांच महीने से युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी थी।राज पाल युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती शादी के लिए तैयार नहीं थी। बातचीत बंद होने और शादी से इनकार करने के बाद आरोपी नाराज था। पुलिस के अनुसार इसी नाराजगी में उसने युवती को डराने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर हमले की योजना बनाई।

ये भी पढ़ें: इंदौर में पुलिस चौकी के पास बदमाशों ने 5 कारों के कांच फोड़े:राजस्थान पासिंग गाड़ियां को बनाया निशाना

पहचान छिपाने के लिए बदला हुलिया

पुलिस जांच में आरोपियों की योजना का एक अहम हिस्सा यह भी सामने आया कि उन्होंने पहचान छिपाने के लिए डिलीवरी कंपनियों जैसी जैकेट पहनने का फैसला किया। बाइक से आने वाले युवकों में कुछ ने चेहरे ढंक रखे थे।CCTV में कैद हुए कपड़ों और बाइक की जानकारी पुलिस के लिए आरोपियों तक पहुंचने में अहम साबित हुई। इसके बाद तकनीकी जांच से मिले मोबाइल नंबर और लोकेशन ने पुलिस की जांच को आगे बढ़ाया।

ये भी पढ़ें: इंदौर में रियल एस्टेट कारोबारी बंटी नागर की मौत में नया मोड़: पार्षद के रिश्तेदार से लेकर कारोबारियों तक कड़ियां जोड़ रही पुलिस

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद वारदात में इस्तेमाल बाइक, कपड़े और अन्य सामान जब्त किया है। पुलिस यह पता लगा रही है कि ज्वलनशील पदार्थ कहां से लाया गया था और घटना की पूरी साजिश में कौन-कौन शामिल था।पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर बाकी दो युवकों की भूमिका भी पता कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों ने पहले से युवती की गतिविधियों पर नजर रखी थी या घटना के दिन अचानक हमला करने का फैसला किया।फिलहाल पुलिस की जांच CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन, आरोपियों के बयान और जब्त सामान के आधार पर आगे बढ़ रही है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts