Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IndiGo ने बढ़ाया फ्यूल चार्ज, हवाई सफर हुआ महंगा; घरेलू उड़ानों पर अब ₹1,300 तक अतिरिक्त शुल्क

IndiGo ने ATF की बढ़ती कीमतों के बीच घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का फ्यूल चार्ज बढ़ा दिया है। घरेलू उड़ानों पर अब 375 से 1,300 रुपये तक शुल्क लगेगा। अंतरराष्ट्रीय रूट पर यह चार्ज 1,000 से 10,000 रुपये तक है। जानिए नई IndiGo Fuel Charge दरें, दूरी के हिसाब से शुल्क और यात्रियों पर कितना असर पड़ेगा।
IndiGo ने बढ़ाया फ्यूल चार्ज, हवाई सफर हुआ महंगा; घरेलू उड़ानों पर अब ₹1,300 तक अतिरिक्त शुल्क

हवाई सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर एक बार फिर असर पड़ने वाला है। IndiGo ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की बढ़ती कीमतों के बीच घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का फ्यूल चार्ज बढ़ा दिया है। एयरलाइन के मुताबिक, पिछले महीने की तुलना में एटीएफ की कीमत में 14 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। बढ़ती ईंधन लागत की भरपाई के लिए इंडिगो ने दूरी के आधार पर नया फ्यूल चार्ज लागू किया है।

घरेलू उड़ानों पर कितना बढ़ा फ्यूल चार्ज?

इंडिगो ने घरेलू उड़ानों के लिए फ्यूल चार्ज को दूरी के हिसाब से बढ़ाया है। अब यात्रियों को 375 रुपये से लेकर 1,300 रुपये प्रति सेक्टर तक फ्यूल चार्ज देना होगा। इससे पहले यह शुल्क 275 रुपये से 950 रुपये प्रति सेक्टर तक था।

नई दरें इस तरह हैं:

  • 0 से 500 किमी: ₹375, पहले ₹275
  • 501 से 1,000 किमी: ₹600, पहले ₹400
  • 1,001 से 1,500 किमी: ₹900
  • 1,501 से 2,000 किमी: ₹1,150
  • 2,000 किमी से ज्यादा: ₹1,300

यानी लंबी दूरी की घरेलू उड़ानों में यात्रियों को पहले की तुलना में ज्यादा फ्यूल चार्ज देना होगा।

Business

अप्रैल में भी बढ़ाया गया था शुल्क

इंडिगो ने इससे पहले अप्रैल में घरेलू उड़ानों के फ्यूल चार्ज में बदलाव किया था। उस समय दूरी के आधार पर यह शुल्क 275 रुपये से 950 रुपये प्रति सेक्टर तक था। अब एटीएफ की कीमतों में एक बार फिर तेज बढ़ोतरी के बाद चार्ज को संशोधित किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी बढ़ा चार्ज

इंडिगो ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए भी फ्यूल चार्ज बढ़ाया है। अलग-अलग इंटरनेशनल रूट के लिए शुल्क इस प्रकार तय किया गया है:

सार्क रूट, 500 किमी तक: ₹1,000

लंबी दूरी के सार्क रूट: ₹3,000दक्षिण पूर्व एशिया, GCC, पश्चिम एशिया, उत्तर और पूर्व एशिया: ₹5,500

अफ्रीका: ₹6,000

यूरोप: ₹10,000

इसका सीधा असर अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले यात्रियों के टिकट खर्च पर पड़ सकता है।

ATF की कीमत बढ़ने से लिया फैसला

इंडिगो के मुताबिक, हवाई ईंधन की कीमत में एक महीने में 14 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। एयरलाइन के परिचालन खर्च में ATF की बड़ी हिस्सेदारी होती है। ईंधन की कीमत बढ़ने से एयरलाइन की कुल लागत और उड़ानों के संचालन पर असर पड़ता है। बढ़ती लागत की भरपाई के लिए इंडिगो ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल चार्ज बढ़ाने का फैसला किया है।

IndiGo की पैरेंट कंपनी के शेयर में मामूली तेजी

5 अक्टूबर को दोपहर करीब 12:30 बजे बीएसई पर इंडिगो की मूल कंपनी इंटर ग्लोब एविएशन के शेयर 4,927.15 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। इस दौरान शेयर में करीब 0.12 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts