Asian Para Games 2023 : भाला फेंक में सुमित अंतिल ने जीता गोल्ड, तोड़ा जेवलिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे एशियाई पैरा गेम्स 2023 में बुधवार को भारत को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को पुरुषों की जेवलिन थ्रो- एफ64 के फाइनल में पैरा एथलीट सुमित अंतिल ने गोल्ड मेडल एवं पुष्पेंद्र सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए।
पुष्पेंद्र सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया
सुमित अंतिल ने 73.29 मीटर के थ्रो के साथ एशियन पैर गेम्स रिकॉर्ड, वर्ल्ड रिकॉर्ड और एशियन रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने 70 .83 मीटर के अपने ही वर्ल्ड रिकॉर्ड में तोड़ दिया जो उन्होंने इस साल पेरिस में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के दौरान बनाया था। सुमित ने दिन के अपने तीसरे प्रयास में 73.29 मीटर दूर भाला फेंका और गोल्ड मेडल जीता। श्रीलंका के अरचचिगे समित ने 62.42 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता। जबकि भारत के पुष्पेंद्र सिंह ने 62.06 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।





















