BCCI :साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय विमेंस टीम घोषित, हरमन को कप्तानी का जिम्मा, मंधाना उपकप्तान

टीम के बल्लेबाजी क्रम में शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष जैसे आक्रामक बल्लेबाज शामिल हैं, जो तेज शुरुआत देने और मैच का रुख बदलने में बड़े गेमचेंजर साबित हो सकते हैं। इसके अलावा दीप्ति शर्मा टीम के रूप में टीम में ऑलराउंड भी मौजूद है।
साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय विमेंस टीम घोषित, हरमन को कप्तानी का जिम्मा, मंधाना उपकप्तान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की महिला चयन समिति ने आगामी टी-20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें अनुभव और युवा जोश का संतुलन पर खास फोकस किया गया है।

    हरमनप्रीत कप्तान, स्मृति उपकप्तान

    इस दौरे के लिए टीम की कमान अनुभवी ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है। सिलेक्टर्स ने एक बार फिर इन दोनों पर भरोसा जताते हुए टीम को जिम्मेदारी देने की कोशिश की गई है। जिससे टीम इस सीरीज के लिए बेहतर प्रदर्शन कर पाएं।

    यह भी पढ़ें: IPL 2026 : लंदन जाने के लिए चार्टर फ्लाइट की डिमांड? विराट कोहली ने सोशल मीडिया पोस्ट पर दिया रिएक्शन

    बल्लेबाजी में शेफाली, जेमिमा मौजूद

    टीम के बल्लेबाजी क्रम में शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष जैसे आक्रामक बल्लेबाज शामिल हैं, जो तेज शुरुआत देने और मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। इसके अलावा दीप्ति शर्मा टीम की अहम कड़ी होंगी, जो ऑलराउंड प्रदर्शन से संतुलन बनाए रखेंगी। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋचा घोष और उमा छेत्री के कंधों पर रहेगी।

    गेंदबाजी में युवा चेहरों पर दांव

    तेज गेंदबाजी की अगुवाई रेणुका सिंह ठाकुर और अरुंधति रेड्डी करेंगी। वहीं स्पिन विभाग में श्रेयंका पाटिल और काश्वी गौतम जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।
    इसके अलावा क्रांति गौड़, श्री चरणी, भारती फुलमाली और अनुष्का शर्मा को घरेलू प्रदर्शन के आधार पर टीम में जगह मिली है, जो इस दौरे पर खुद को साबित करने का बड़ा मौका होगा।

    यह भी पढ़ें: तालिबान के हमलों ने पाकिस्तान की उड़ाई नींद : PSL बिना फैंस के आयोजित होगा, सिर्फ दो शहरों में होंगे मैच

    डरबन से शुरू होगी टी-20 सीरिज का शुरुआत

    भारत और दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच यह टी-20 सीरीज 17 अप्रैल से शुरू होगी। पहला और दूसरा मुकाबला डरबन में खेला जाएगा। इसके बाद तीसरा और चौथा मैच जोहान्सबर्ग में होंगे, जबकि आखिरी मुकाबला 27 अप्रैल को बेनोनी में खेला जाएगा। रात 9:30 बजे से खेले जाएंगे। हालांकि दक्षिण अफ्रीका की तेज और उछाल भरी पिचें भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती हैं।

    वर्ल्ड कप की तैयारी का अहम पड़ाव

    यह दौरा टीम इंडिया के लिए आगामी बड़े टूर्नामेंट्स, खासकर वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। टीम मैनेजमेंट इस सीरीज के जरिए सही संयोजन तलाशने और बेंच स्ट्रेंथ को परखने की कोशिश करेगा।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts