PlayBreaking News

IPL 2026 :लंदन जाने के लिए चार्टर फ्लाइट की डिमांड? विराट कोहली ने सोशल मीडिया पोस्ट पर दिया रिएक्शन

दिलचस्प बात यह रही कि पोस्ट वायरल होने के बाद संबंधित इंस्टाग्राम हैंडल ने दावा किया कि कोहली की प्रतिक्रिया के चलते उनका अकाउंट ‘क्रैश’ हो गया। उन्होंने अपने एनालिटिक्स का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए बताया कि अचानक ट्रैफिक बढ़ने से ऐसा हुआ।
Follow on Google News
लंदन जाने के लिए चार्टर फ्लाइट की डिमांड? विराट कोहली ने सोशल मीडिया पोस्ट पर दिया रिएक्शन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। विराट कोहली को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक कथित रिपोर्ट पूरी तरह फर्जी निकली। इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि IPL 2026 के दौरान कोहली ने भारत से लंदन आने-जाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट की मांग की है, ताकि मैचों के बीच लंबे ब्रेक में वह यूके जा सकें। हालांकि, दिग्गज बल्लेबाज ने खुद इस खबर पर सफाई देते हुए इसे खारिज किया है।

    स्पेशल यात्रा सुविधा की मांग

    यह फर्जी दावा ‘वर्ल्डइनलास्ट24आर्स’ नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया था, जिसमें कहा गया कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पूर्व कप्तान कोहली ने टीम मैनेजमेंट से विशेष यात्रा सुविधा की मांग की है। रिपोर्ट में यह भी जोड़ा गया था कि जब दो मैचों के बीच तीन दिन से अधिक का अंतर होगा, तब कोहली लंदन जाना पसंद करेंगे और फिर मैच से ठीक पहले लौट आएंगे।

    यह भी पढ़ें: तालिबान के हमलों ने पाकिस्तान की उड़ाई नींद : PSL बिना फैंस के आयोजित होगा, सिर्फ दो शहरों में होंगे मैच

    कोहली ने फनी इमोजी के साथ दिया रिएक्शन

    इन दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उस पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा किया और साथ में हंसने वाले इमोजी लगाकर साफ संकेत दिया कि खबर में कोई सच्चाई नहीं है। हालांकि बाद में उनकी स्टोरी डिलीट हो गई, लेकिन तब तक यह साफ हो चुका था कि यह महज एक अफवाह है।

    /img/95/1774244805412

     

    कोहली का रिएक्शन और अकाउंट क्रैश

    दिलचस्प बात यह रही कि पोस्ट वायरल होने के बाद संबंधित इंस्टाग्राम हैंडल ने दावा किया कि कोहली की प्रतिक्रिया के चलते उनका अकाउंट ‘क्रैश’ हो गया। उन्होंने अपने एनालिटिक्स का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए बताया कि अचानक ट्रैफिक बढ़ने से ऐसा हुआ।

    /img/95/1774244818322

    मैदान पर कोहली की कड़ी प्रैक्टिस जारी

    वहीं दूसरी ओर, कोहली मैदान के अंदर पूरी तरह फोकस्ड नजर आ रहे हैं। आईपीएल 2026 के लिए आरसीबी के पहले ट्रेनिंग सेशन के दौरान उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों के एक छोटे ग्रुप को होस्ट किया और टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कोहली ने कहा कि पिछले कुछ सीजन में टीम ने कड़ी मेहनत की है और अब चुनौती और भी बड़ी होगी क्योंकि बाकी टीमें भी पूरी तैयारी के साथ उतरेंगी।

    हर प्लेयर को अपना 120 % देना है- कोहली

    उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की कि आने वाले ढाई महीनों में कोई ढिलाई न बरती जाए और हर सेशन का पूरा फायदा उठाया जाए। कोहली ने जोर देकर कहा कि टीम को 120 प्रतिशत देना होगा और हर पल को गंभीरता से लेना होगा। स्पष्ट है कि जहां एक ओर सोशल मीडिया पर अफवाहें तेजी से फैल रही हैं, वहीं कोहली का पूरा ध्यान सिर्फ अपने खेल और टीम के प्रदर्शन पर है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts