तालिबान के हमलों ने पाकिस्तान की उड़ाई नींद :PSL बिना फैंस के आयोजित होगा, सिर्फ दो शहरों में होंगे मैच

PSL 2026 में कुल 44 मुकाबले खेले जाएंगे, जो 26 मार्च से 3 मई तक होंगे। इस बार पहली बार 8 टीमें हिस्सा लेंगी और हर टीम 10-10 मैच खेलेगी। पॉइंट्स टेबल में टॉप 4 टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी
PSL बिना फैंस के आयोजित होगा, सिर्फ दो शहरों में होंगे मैच
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को बड़ा फैसला लेते हुए ऐलान किया है कि इस साल का पाकिस्तान सुपर लीग 2026 बिना दर्शकों के आयोजित किया जाएगा। यह निर्णय पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अफगानिस्तान की ओर से हो रहे हमलों के चलते पैदा हुई सिक्योरिटी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

    कराची और लाहौर में खेले जाएंगे मैच   

    PSL 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होगी, लेकिन इस बार टूर्नामेंट सिर्फ कराची और लाहौर में ही खेला जाएगा। पहले इसे छह शहरों में आयोजित करने की योजना थी, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए इसे सीमित कर दिया गया है। PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ किया कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं होती, तब तक स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री नहीं होगी।

    यह भी पढ़ें: पृथ्वी शॉ का धमाका IPL 2026 में! दिल्ली कैपिटल्स में वापसी ने फैंस को किया भावुक

    ओपनिंग सेरेमनी भी प्रभावित

    मोहसिन नकवी ने बताया कि इस बार PSL का ओपनिंग सेरेमनी भी आयोजित नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि PSL एक इंटरनेशनल ब्रांड है, जिसमें कई विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं, इसलिए टूर्नामेंट को रद्द करना संभव नहीं है। हालांकि, मौजूदा हालात में हजारों दर्शकों को स्टेडियम में बुलाना जोखिम भरा है।

    नकवी- दर्शकों को स्टेडियम में बुलाना सही नहीं

    PCB ने यह निर्णय शहबाज शरीफ सरकार और सुरक्षा एजेंसियों के साथ कई दौर की बैठकों के बाद लिया है। नकवी ने कहा कि देश में लोगों की आवाजाही सीमित करने के निर्देश दिए गए हैं, ऐसे में रोजाना 25-30 हजार दर्शकों को स्टेडियम बुलाना सही नहीं होगा। इसके अलावा PCB ने यह भी घोषणा की है कि सभी फ्रेंचाइजी को गेट मनी का मुआवजा दिया जाएगा। वहीं, जिन दर्शकों ने पहले से टिकट खरीद लिए हैं, उन्हें 72 घंटों के भीतर पूरा रिफंड दिया जाएगा।

    स्कूल बंद, ईद की छुट्टियां बढ़ी

    देश में ईंधन संकट और सुरक्षा कारणों से स्कूल बंद कर दिए गए हैं, वर्क फ्रॉम होम लागू किया गया है और ईद की छुट्टियों को भी बढ़ा दिया गया है। ऐसे में PSL को सीमित दायरे में आयोजित करना मजबूरी बन गया है।

    44 मैच, 8 टीमें और 3 मई को फाइनल

    PSL 2026 में कुल 44 मुकाबले खेले जाएंगे, जो 26 मार्च से 3 मई तक होंगे। इस बार पहली बार 8 टीमें हिस्सा लेंगी और हर टीम 10-10 मैच खेलेगी। पॉइंट्स टेबल में टॉप 4 टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी, जिसमें क्वालिफायर 1, एलिमिनेटर, क्वालिफायर 2 और फाइनल शामिल होंगे। फाइनल मुकाबला गद्दाफी स्टेडियम में 3 मई को खेला जाएगा, जिसके लिए रिजर्व डे भी रखा गया है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts