Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अमेरिका के ओहायो में भारतीय छात्र की मौत : वजह साफ नहीं, जांच में जुटी पुलिस; 3 महीने में 10वां मामला, भारतीय दूतावास ने कही ये बात

Follow on Google News
अमेरिका के ओहायो में भारतीय छात्र की मौत : वजह साफ नहीं, जांच में जुटी पुलिस; 3 महीने में 10वां मामला, भारतीय दूतावास ने कही ये बात
ओहायो। अमेरिका के ओहायो में एक और भारतीय छात्र की मौत की खबर सामने आई है। इस मामले की जानकारी भारतीय दूतावास ने दी। मौत की वजह फिलहाल साफ नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक छात्र की पहचान सत्य साईं गड्डे के रूप में हुई है। बता दें कि पिछले 3 महीनों में अमेरिका में 10 भारतीय छात्रों की मौत हो चुकी है।

भारतीय वाणिज्य दूतावास ने जताया दुख

न्यूयॉर्क में भारतीय दूतावास ने शुक्रवार यानी की 5 अप्रैल को अमेरिकी राज्य ओहियो में एक भारतीय छात्र की मौत की जानकारी दी। भारतीय वाणिज्य दूतावास ने बताया, भारतीय छात्र श्री उमा सत्य साईं के दुर्भाग्यपूर्ण निधन से गहरा दुःख हुआ। हम शव को भारत लाने की कोशिश कर रहे हैं। मृतक का परिवार जो भारत में रह रहा था हम उनके संपर्क में हैं। श्री उमा गड्डे के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत पहुंचाने सहित उसके परिवार को हर संभव सहायता दी जा रही है। पुलिस की जांच जारी है।’

छात्र की मौत का कारण साफ नहीं

इस मामले में आगे बात करते हुए भारतीय वाणिज्य दूतावास ने कहा, छात्र श्री उमा सत्य साईं का शव ओहायो के क्लीवलैंड में मिला। छात्र की मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। बता दें पिछले कुछ समय से अमेरिका से आए दिन भारतीय छात्रों की मौत की खबरें सामने आ रहीं हैं। इससे भारत और भारतीय अमेरिकी समुदाय में चिंता बढ़ गई है। वाणिज्य दूतावास ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी सूचना दी है।

पिछले 2 महीनों में सात भारतीयों की गई जान

अमेरिका में भारतीयों की मौत की खबरें इस साल से बढ़ी हैं। 1 मार्च : अमेरिका के अलबामा राज्य में एक सिख की गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान राज सिंह (गोल्डी) की रूप में की गई थी। यह अमेरिका में भारतीय नागरिक की फरवरी महीने में दूसरी मौत थी।
                      15 feburary praveen rabjibhai patel dearh in America
                              तस्वीर में होटल के मालिक प्रवीण रावजीभाई पटेल।
15 फरवरी 2024 : अमेरिकी के अलबामा में एक ग्राहक ने भारतीय मूल के होटल मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों के बीच एक कमरे को लेकर विवाद शुरू हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार, शेफील्ड में हिलक्रेस्ट होटल के मालिक प्रवीण रावजी भाई पटेल (76) की पिछले सप्ताह हत्या की गई। इस मामले में 34 साल के विलियम जेरेमी मूर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मूर कमरा किराए पर लेने होटल आया था और इसी दौरान उसका पटेल से विवाद हो गया। इसके बाद मूर ने पटेल को गोली मार दी।
                   Vivek Taneja died in America
                            विवेक तनेजा एक टेक कंपनी के मालिक थे।
7 फरवरी 2024 : अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में एक भारतीय मूल के मौत हो गई थी। 41 साल के विवेक तनेजा एक रेस्टोरेंट के बाहर बेहोश हालात में मिले थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां पांच दिन के इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया था कि, मामला 2 फरवरी का था। जब रेस्टोरेंट के बाहर विवेक का एक शख्स के साथ झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद दोनों के बीच मारपीट होने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन, तब तक विवेक बेहोश हो गए थे। उनके सिर पर गहरी चोट थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां 5 दिन बाद 7 फरवरी को उनकी मौत हो गई।
                 sameer death in America
                    समीर कामथ
4 फरवरी 2024 : इंडियाना राज्य में एक पार्क में समीर कामथ नाम के भारतीय-अमेरिकी छात्र का शव मिला था। जांच में पता चला था कि उसने मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की थी और PhD कर रहा था। उसके पास भारत के साथ अमेरिका की भी नागरिकता थी।
                  shreyas reddy
                             श्रेयस रेड्डी
2 फरवरी 2024 : 2 फरवरी को श्रेयस की मौत ओहियो में हुई थी। मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। श्रेयस रेड्डी बेनिगर बिजनेस की पढ़ाई कर रहा था। इस मामले की जांच अभी भी चल रही है।
                 
                       छात्र अकुल धवन
20 जनवरी 2024 : छात्र अकुल धवन का शव इलिनोइस अर्बाना-शैंपेन यूनिवर्सिटी के बाहर मिला था। अकुल की मौत की खबर 1 फरवरी को सामने आई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, अकुल की मौत ठंड लगने की वजह से हुई। रिपोर्ट में कहा गया- अकुल की मौत की वजह हाइपोथर्मिया थी। ये ऐसी स्थिति होती है जिसमें शरीर का तापमान नॉर्मल से कम हो जाता है।
                 
                        छात्र नील आचार्य
28 जनवरी : इंडियाना राज्य में भारतीय छात्र नील आचार्य की मौत हो गई थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 28 जनवरी सुबह करीब 11:30 बजे परड्यू यूनिवर्सिटी कैंपस में शव दिखने की खबर मिली थी। इसके बाद पुलिस ने नील की मौत की पुष्टि की। नील 12 घंटे से लापता था। 16 जनवरी 2024 : अमेरिका के जॉर्जिया में एक बेघर नशेड़ी ने 25 वर्षीय भारतीय छात्र विवेक सैनी को हथौड़े से 50 बार पीट-पीटकर मार डाला था। घटना 17 जनवरी की थी, लेकिन खबर 27 जनवरी को सामने आई थी। विवेक एक फूड मार्ट में काम करता था। वह कुछ दिनों से बेघर नशेड़ी की मदद कर रहा था। एक दिन वह नशे में धुत होकर विवेक के पास फूड मार्ट पहुंचा और गुस्से में उसने विवेक को हथौड़े से मार-मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। America student attack news

भारतीय लोगों पर हो रहे हमले

8 फरवरी को शिकागो में लुटेरों ने भारतीय छात्र सैयद मजाहिर अली पर हमला किया था। पहले तो 3 हमलावरों ने छात्र का पीछा किया, इसके बाद तीनों ने उसे बुरी तरह पीटा फिर, फोन और सामान छीन कर भाग गए थे। घटना का वीडियो सामने आया था, जिसमें छात्र खून से लथपथ नजर आ रहा था। ये भी पढ़ें - अमेरिका में हिंदुओं पर हमले और मंदिरों में तोड़फोड़ पर सांसदों ने लिखा पत्र
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts