महाकाल के दरबार में पहुंचे विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, भस्म आरती में हुए शामिल; रुद्राक्ष की माला और धोती-सोला पहन किया भगवान का अभिषेक

महाकाल के दरबार में पहुंचे विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, भस्म आरती में हुए शामिल; रुद्राक्ष की माला और धोती-सोला पहन किया भगवान का अभिषेक
हेमंत नागले, उज्जैन। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विराट कोहली अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ शनिवार सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां दोनों ने भगवान महाकाल की तड़के 4 बजे होने वाली भस्म आरती में शमिल होकर उनका आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद विराट ने मीडिया से जय महाकाल कहा, तो अनुष्का ने कहा की महाकाल मंदिर आकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर बहुत अच्छा लगा। https://twitter.com/psamachar1/status/1631869478270275584?s=20 शनिवार सुबह भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ महाकाल मंदिर भस्म आरती में शामिल होने पहुंचे। लगभग डेढ़ घंटे तक वह नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती में भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। आरती संपन्न होने के बाद दोनों ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक किया। जिसके बाद विराट कोहली ने मंदिर में जाकर बाबा महाकाल को अभिषेक भी किया। इस दौरान विराट कोहली धोती पहने हुए दिखाई दिए। वहीं अनुष्का शर्मा पारंपरिक रूप से साड़ी पहने हुए दिखाई दी थी। दोनों ही भगवान महाकाल के दर्शन करने के बाद सीधे इंदौर की ओर निकल गए।

धोती-सोला पहने दिखे विराट

विराट और अनुष्का भक्ति और आध्यात्म के माहौल में रमे हुए नजर आए। विराट ने गले में रुद्राक्ष की माला पहनी हुई थी साथ ही माथे पर चन्दन का बड़ा त्रिपुण लगाकर धोती-सोला पहने हुए थे। वहीं अनुष्का शर्मा भी साड़ी में नजर आईं।

महाकाल की शरण में केएल राहुल-अथिया शेट्टी

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल भी अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के साथ 26 फरवरी की सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे और भस्म आरती में शामिल हुए। हाल ही में 23 जनवरी को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के 1 माह बाद दोनों बाबा महाकाल की शरण में आशीर्वाद लेने पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में बाबा महाकाल को जल चढ़ाया। https://twitter.com/psamachar1/status/1629701336223842305?s=20 ये भी पढ़ें- महाकाल की शरण में केएल राहुल-अथिया शेट्टी: भस्म आरती में हुए शामिल, गर्भगृह में पूजन कर लिया बाबा का आशीर्वाद
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts