PlayBreaking News

MP Weather Update:IMD का बड़ा अलर्ट, भोपाल-इंदौर समेत 23 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग (IMD) ने 23 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, बैतूल, छिंदवाड़ा, देवास समेत कई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान 4 से 8 इंच तक बारिश होने की संभावना है। 
Follow on Google News
IMD का बड़ा अलर्ट, भोपाल-इंदौर समेत 23 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मध्य प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग (IMD) ने 23 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

MP में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। IMD ने 23 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में अगले 24 घंटे के दौरान 4 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है। लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं और कई जिलों में जलभराव की स्थिति बन गई है।

कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

MP में monsoon अब पूरी रफ्तार पकड़ चुका है। लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश के कई जिलों में जनजीवन प्रभावित होने लगा है। IMD ने सोमवार को प्रदेश के 23 जिलों में भारी और अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: Weather Update: देशभर के 20 राज्यों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

इन जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी

IMD ने सागर, दमोह, बैतूल, देवास, आलीराजपुर, उमरिया, सिवनी, छिंदवाड़ा और अनूपपुर जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में अगले 24 घंटे के दौरान बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना है। लोगों को जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें: MP Weather Update : 9 दिन में पूरे प्रदेश में पहुंचा मानसून, रेड अलर्ट जारी; उज्जैन में युवक बहा, 6 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी

इन जिलों में भी होगी तेज बारिश

इसके अलावा रतलाम, उज्जैन, धार, शाजापुर, सीहोर, विदिशा, गुना, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी और पन्ना में भी भारी बारिश का अनुमान है।

वहीं भोपाल, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, टीकमगढ़, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, मंदसौर, नीमच, झाबुआ, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, राजगढ़ और आगर-मालवा सहित कई अन्य जिलों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर तेज बारिश जारी रहने की संभावना है।

25 से ज्यादा जिलों में बरसे बादल

रविवार को MP के 25 से अधिक जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सीहोर में दिन के समय घने बादलों की वजह से अंधेरे जैसे हालात बन गए। वहीं शाजापुर में 28 mm बारिश के बाद कालीसिंध नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया।

IMD के अनुसार सबसे ज्यादा बारिश छिंदवाड़ा में दर्ज की गई, जहां ढाई इंच से अधिक पानी बरसा। इसके अलावा सिवनी, उज्जैन, ग्वालियर, टीकमगढ़, दतिया, इंदौर, गुना, राजगढ़, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, रीवा, सागर, सीधी, बालाघाट, शाजापुर, भिंड, विदिशा, सीहोर, मंदसौर और पांढुर्णा सहित कई जिलों में बारिश होती रही।

लोगों को मिली गर्मी से राहत

लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेशभर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

इंदौर- 30.9 डिग्री
भोपाल- 32.2 डिग्री
उज्जैन- 32.7 डिग्री
जबलपुर- 34 डिग्री
ग्वालियर- 37.7 डिग्री

सबसे अधिक तापमान खजुराहो में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान बैतूल में 27 डिग्री रहा।

यह भी पढ़ें: Weather Update : 18 राज्यों में आज बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी; जानिए आपके राज्य का हाल

अब तक 6.4 इंच बारिश, फिर भी सामान्य से कम

इस monsoon सीजन में अब तक MP में 163.1 mm यानी लगभग 6.4 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है। यह सामान्य औसत 172.8 mm से करीब 6 प्रतिशत कम है। पूर्वी MP में सामान्य से 29 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जबकि पश्चिमी MP में औसत से 17 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है।

5 से 10 जुलाई तक लगातार बारिश के आसार

IMD का कहना है कि 5 जुलाई से 10 जुलाई तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश होती रहेगी। कई जिलों में भारी और अति भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में बारिश का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले

रतलाम, धार, बड़वानी, शाजापुर, बैतूल, पांढुर्णा, मंडला, बालाघाट और डिंडौरी में अति भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, उज्जैन, इंदौर, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, नर्मदापुरम, रायसेन, छिंदवाड़ा, सिवनी, अनूपपुर, कटनी, पन्ना, झाबुआ और आलीराजपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान 4 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है।

क्यों हो रही है लगातार बारिश?

IMD के मुताबिक प्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही monsoonी ट्रफ भी सक्रिय है। दोनों सिस्टम लगातार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी खींच रहे हैं। इसी वजह से पूरे प्रदेश में लगातार बारिश का दौर बना हुआ है।

पिछले 24 घंटे में कहां कितनी बारिश हुई?

बीते 24 घंटे में प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। बैहर 72 mm, अटेर 70 mm, सौंसर 60 mm और हाट पिपल्या – 58 mm मंडला में सबसे ज्यादा करीब सवा दो इंच बारिश हुई। बालाघाट में डेढ़ इंच और पचमढ़ी में सवा इंच पानी गिरा। वहीं जबलपुर, राजगढ़, इंदौर, खंडवा और बैतूल में आधा इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई।

IMD की जरूरी सलाह

लगातार खराब मौसम को देखते हुए IMD ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

  • तेज बारिश के दौरान पेड़ और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों।
  • नदी, नाले और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहें।
  • आकाशीय बिजली चमकने पर खुले मैदान में जाने से बचें।
  • बिना जरूरत यात्रा न करें।
  • IMD और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी अलर्ट का पालन करें।
  • बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts