Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज से पहले वॉशिंगटन सुंदर बाहर, उनकी जगह आएगा यह खिलाड़ी..!

वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज से पहले टीम इंडिया में बदलाव हुआ है। वॉशिंगटन सुंदर को टीम से बाहर किया गया है। उनकी जगह नमन धीर को टीम में शामिल किया गया है। रणजी ट्रॉफी में खेलकर सुंदर रेड-बॉल क्रिकेट की तैयारी करेंगे।
वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज से पहले वॉशिंगटन सुंदर बाहर, उनकी जगह आएगा यह खिलाड़ी..!
वॉशिंगटन सुंदर।

स्पोर्ट्स डेस्क।  भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी वनडे सीरीज के बीच भारतीय T20 टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी T20I सीरीज से ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को रिलीज कर दिया गया है। उनकी जगह नमन धीर को टीम में शामिल किया गया है। सीनियर सिलेक्शन कमेटी ने यह फैसला टीम मैनेजमेंट से चर्चा के बाद लिया है। सुंदर को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए लंबे प्रारूप में खेलने का मौका दिया जाएगा।

रणजी ट्रॉफी से रेड-बॉल क्रिकेट का अभ्यास 

वॉशिंगटन सुंदर के लिए रणजी ट्रॉफी टेस्ट तैयारियों का अहम हिस्सा होगी। रणजी ट्रॉफी का नया सीजन 11 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। ऐसे में सुंदर अपनी राज्य टीम की ओर से खेलकर रेड-बॉल क्रिकेट में मैच अभ्यास हासिल कर सकते हैं। टेस्ट सीरीज से पहले घरेलू क्रिकेट में लंबे स्पेल और बल्लेबाजी का अभ्यास उन्हें टेस्ट प्रारूप के लिए तैयार करने में मदद करेगा। चयनकर्ताओं का फोकस फिलहाल उन्हें आगामी टेस्ट मुकाबलों के लिए तैयार रखने पर है।

X Post

नमन धीर को T20 टीम में मिला मौका 

सुंदर की जगह नमन धीर को भारतीय T20 टीम में शामिल किया गया है। नमन इससे पहले भी भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं और अब उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज में प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। अपडेटेड टीम में श्रेयस अय्यर कप्तान और तिलक वर्मा उपकप्तान हैं। टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: दीपक चाहर के तीन महंगे बैट चोरी, लाखों की कीमत; VIDEO जारी कर बोले- 'वापस कर दो'

ODI टीम में भी करना पड़ा बदलाव 

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भी भारतीय टीम को बदलाव करना पड़ा है। गुवाहाटी में खेले गए दूसरे ODI के दौरान तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। इसके चलते वह तीसरे ODI से बाहर हो गए हैं। चयन समिति ने उनके स्थान पर तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया है। कंबोज चंडीगढ़ में भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे। 

ये भी पढ़ें: न बल्ला चला, न गेंद… बारिश ने दिलाया भारत को Asian Games सेमीफाइनल का टिकट, अफगानिस्तान बाहर!

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts