PlayBreaking News

Toffee Tale:12 साल में 166% बढ़ा भारत का टॉफी एक्सपोर्ट, दुनिया में बढ़ी भारतीय मिठास की मांग

भारत का टॉफी निर्यात पिछले 12 सालों में 166% की शानदार वृद्धि दर्ज कर चुका है ग्लोबल बाजार में भारतीय मिठास की मांग लगातार बढ़ रही है।
Follow on Google News
12 साल में 166% बढ़ा भारत का टॉफी एक्सपोर्ट, दुनिया में बढ़ी भारतीय मिठास की मांग
AI Generated Image

भारत से टॉफी का एक्सपोर्ट पिछले 12 वर्षों में तेजी से बढ़ा है। पीयूष गोयल ने मंगलवार 20 मई को सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में देश से टॉफी का निर्यात बढ़कर 132 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। वित्त वर्ष 2013-14 में यह आंकड़ा सिर्फ 49.68 करोड़ रुपए था। यानी 12 साल में भारतीय टॉफी एक्सपोर्ट में करीब 166% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

टॉफी टेल पोस्ट कर दी जानकारी

पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत की टॉफी टेल अब दुनिया तक पहुंच रही है और 2013-14 के बाद से टॉफी एक्सपोर्ट में शानदार ग्रोथ देखने को मिली है।

Twitter Post

उन्होंने इसे भारतीय फूड और कन्फेक्शनरी इंडस्ट्री के लिए सकारात्मक संकेत बताया।

ये भी पढ़ें: Sweet Relationship :  PM Modi ने मेलोनी को गिफ्ट की 'मेलोडी'...पारले की हो गई बल्ले-बल्ले

मेलोडी टॉफी से फिर चर्चा में भारत

यह डेटा ऐसे समय सामने आया है जब नरेंद्र मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात के दौरान मेलोडीटॉफी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल पीएम मोदी ने इटली दौरे के दौरान मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की थी। इसके बाद मेलोनी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर पीएम मोदी को धन्यवाद कहा। वीडियो में मेलोनी कहती नजर आईं कि प्रधानमंत्री मोदी उनके लिए बहुत अच्छी मेलोडी टॉफी लेकर आए।

मेलोडी हैशटैग पहले से वायरल

पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर मोदी और मेलोनी के नाम को मिलाकर बनाया गया मेलोडी हैशटैग काफी वायरल रहा है। इस शब्द का इस्तेमाल पहली बार साल 2023 में दुबई में हुए COP28 सम्मेलन के दौरान खुद जॉर्जिया मेलोनी ने किया था। इसके बाद दोनों नेताओं की मुलाकातों और तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार मीम्स और पोस्ट वायरल होते रहे।

ये भी पढ़ें: Parle: PM मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, निवेशकों ने गलतफहमी में खरीदा यह शेयर

भारत-इटली रिश्तों पर भी फोकस

प्रधानमंत्री मोदी इस समय इटली के आधिकारिक दौरे पर हैं। इस यात्रा के दौरान व्यापार, रक्षा, क्लीन एनर्जी और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में भारत और इटली के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हो रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय फूड और FMCG ब्रांड्स की वैश्विक पहचान बढ़ने से आने वाले वर्षों में कन्फेक्शनरी एक्सपोर्ट में और तेजी देखने को मिल सकती है।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts