PlayBreaking News

PM Modi France Visit :पीएम मोदी फ्रांस रवाना, G-7 शिखर सम्मेलन में भी लेंगे हिस्सा; स्लोवाकिया के साथ संबंध होंगे मजबूत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया के दौरे पर रवाना हो गए हैं। यात्रा के दौरान वे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और स्लोवाकिया के नेताओं से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे, जहां रक्षा, व्यापार, निवेश, तकनीक और वैश्विक मुद्दों पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी।
Follow on Google News
पीएम मोदी फ्रांस रवाना, G-7 शिखर सम्मेलन में भी लेंगे हिस्सा; स्लोवाकिया के साथ संबंध होंगे मजबूत
Prime Minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पर रवाना हो गए। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और दोनों देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। यात्रा के दौरान रक्षा, व्यापार, निवेश, तकनीक और सांस्कृतिक सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

पीएम मोदी ने एक्स पर दी जानकारी

दौरे से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि वह फ्रांस और स्लोवाकिया में द्विपक्षीय वार्ता, बहुपक्षीय बैठकों और भारतीय समुदाय के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करना है।

Twitter Post

पीएम मोदी ने बताया कि यात्रा की शुरुआत फ्रांस के नीस शहर से होगी, जहां वह राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष के तहत आयोजित किया जा रहा है।

मैक्रों के साथ होगी अहम बैठक

नीस में प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। दोनों नेता भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे। माना जा रहा है कि रक्षा सहयोग और सुरक्षा से जुड़े मुद्दे चर्चा के प्रमुख विषय रहेंगे।

Twitter Post

13 से 19 जून तक रहेगा फ्रांस दौरा

फ्रांस के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर पीएम मोदी 13 और 14 जून को नीस में रहेंगे। इसके बाद 16 से 19 जून तक वह एवियां और पेरिस का दौरा करेंगे। 14 जून को होने वाली वार्ता में दोनों देशों के संबंधों के सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा होगी।

स्लोवाकिया की ऐतिहासिक यात्रा

14 से 16 जून के बीच प्रधानमंत्री मोदी स्लोवाकिया की राजकीय यात्रा करेंगे। यह यात्रा स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के निमंत्रण पर हो रही है।

Narendra Modi

1993 में स्लोवाकिया के स्वतंत्र देश बनने के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा होगी। इस दौरान पीएम मोदी प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको और राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, ऑटोमोबाइल और रेलवे विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी।

जी-7 शिखर सम्मेलन में भी होंगे शामिल

स्लोवाकिया दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर फ्रांस लौटेंगे और 16-17 जून को एवियां में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन के दौरान वह जी-7 देशों के नेताओं, आमंत्रित देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

Twitter Post

विवाटेक सम्मेलन में लेंगे भाग

18 जून को प्रधानमंत्री मोदी पेरिस पहुंचेंगे। यहां वह कई द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेने के साथ यूरोप के सबसे बड़े तकनीक और स्टार्टअप कार्यक्रम 'विवाटेक शिखर सम्मेलन' में भी शामिल होंगे। इसके अलावा उनके पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित करने की भी संभावना है।

भारत की वैश्विक भूमिका होगी मजबूत

विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी की यह यूरोप यात्रा फ्रांस, स्लोवाकिया और जी-7 देशों के साथ भारत के संबंधों को और मजबूत करेगी। मंत्रालय ने कहा कि जी-7 में प्रधानमंत्री की भागीदारी वैश्विक दक्षिण की प्रमुख आवाज के रूप में भारत की बढ़ती भूमिका और वैश्विक चुनौतियों के समाधान में उसकी सक्रिय भागीदारी को दर्शाती है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts