Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

30 सितंबर को दिल्ली में INDIA ब्लॉक की बैठक, SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर बनेगी रणनीति

INDIA ब्लॉक की प्रस्तावित बैठक 30 सितंबर को नई दिल्ली में होगी। बैठक में SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की जानकारी सामने आई है।
30 सितंबर को दिल्ली में INDIA ब्लॉक की बैठक, SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर  बनेगी रणनीति
30 सितंबर को दिल्ली में INDIA ब्लॉक की बैठक

बताया जा रहा है कि इस बैठक में ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी भी शामिल हो सकते हैं। विपक्षी दल SIR और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर आपस में संपर्क में हैं और संयुक्त रूप से आगे की कार्रवाई पर चर्चा कर रहे हैं। 

30 सितंबर को दिल्ली में जुटेंगे INDIA ब्लॉक के सभी दल

इंडी एलायंस से जुड़ी बड़ी खबर के मुताबिक 30 सितंबर को दिल्ली में INDIA ब्लॉक की बैठक प्रस्तावित है। बैठक में SIR, चुनाव आयोग से जुड़े खुलासे और CEC ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर चर्चा होने की बात कही जा रही है। विपक्षी दल इस मुद्दे पर एक-दूसरे के संपर्क में हैं। 

ये भी पढ़ें: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी बेकाबू कार, हादसे में 3 की मौत; 2 घायल

ममता और अभिषेक बनर्जी के शामिल होने की चर्चा

बैठक में ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के शामिल होने की संभावना बताई जा रही है। हाल के घटनाक्रमों के बीच ममता बनर्जी ने भी INDIA ब्लॉक की बैठक जल्द बुलाने की बात कही थी और CPI(M) महासचिव एम.ए. बेबी के साथ बातचीत हुई है। 

29 सितंबर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक

इससे पहले 29 सितंबर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होगी। इसमें SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े मुद्दे पर पार्टी की आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। बैठक में चुनाव आयोग से जुड़े हालिया घटनाक्रम और विपक्ष की कार्रवाई पर भी मंथन होने की जानकारी है। 

Breaking News

CEC को हटाने के लिए नोटिस की तैयारी

CPI(M), CPI और CPI(ML)-लिबरेशन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और SIR को रोकने की मांग की है। विपक्षी पार्टियां CEC कुमार को हटाने के लिए नया नोटिस तैयार कर रही हैं, जिसे कानूनी विशेषज्ञों से जांच-परख के बाद संसद के दोनों सदनों में पेश किए जाने की संभावना है। 

ये भी पढ़ें: दिल्ली में PM मोदी से मिले CM योगी, यूपी के सियासी मुद्दों पर चर्चा, एजेंडे पर सस्पेंस बरकरार

चुनाव आयोग ने मतभेदों को बताया संस्थागत विचार-विमर्श का हिस्सा

चुनाव आयोग ने SIR को लेकर सामने आई अलग-अलग राय और टिप्पणियों को संस्थागत विचार-विमर्श का सामान्य हिस्सा बताया है। आयोग ने कहा है कि उसके आदेशों और फैसलों को पूरी कानूनी मान्यता प्राप्त है और वे कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हैं। इस बीच 23 राजनीतिक दलों और एक निर्दलीय सांसद ने SIR और चुनाव से जुड़े अन्य मुद्दों पर भारत के मुख्य न्यायाधीश से संयुक्त रूप से संपर्क किया है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts