PlayBreaking News

महाकाल मंदिर परिसर में किन्नरों का अश्लील डांस; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया 2 पर केस

Follow on Google News
महाकाल मंदिर परिसर में किन्नरों का अश्लील डांस; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया 2 पर केस
उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर परिसर में किन्नरों के अश्लील वीडियो बनाने का मामले सामने आया है। महाकाल थाना पुलिस ने शिकायत मिलने पर दो किन्नरों पर केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले भी किन्नरों द्वारा महाकाल परिसर में वीडियो बनाए जा चुके हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल के बाद दो किन्नर पर कार्रवाई की गई है। ये भी पढ़ें: World Sparrow Day : जिनकी चहचहाहट से खुलती थी नींद, अब विलुप्ति की कगार पहुंची गौरैया, मप्र में है 60 फीट ऊंचा अनोखा पक्षी घर

गेट नंबर 6 पर किया डांस

जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में किन्नर महाकाल मंदिर परिसर में अश्लील डांस करते नजर आ रहे हैं। अलग-अलग गानों पर डांस कर वीडियो बनाए हैं। एक श्रद्धालु ने इसकी शिकायत पुलिस से की जिसके बाद दो किन्नरों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि महाकाल क्षेत्र में ही रहने वाली दो किन्नरों ने श्रद्धालुओं के सामने गेट नंबर 6 पर डांस किया। डांस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने दोनों किन्नरों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। ये भी पढ़ें: श्योपुर में दुष्कर्म के आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई; प्रशासन ने घरों पर बुलडोजर चलाकर किया जमींदोज

दर्शनार्थियों से वसूली करते हैं किन्नर

बताया जा रहा है कि किन्नरों द्वारा मंदिर के गेट पर ही श्रद्धालुओं को आए दिन घेर लिया जाता है और रुपए मांगे जाते हैं। रुपए नहीं देने पर किन्नर उनके सामने अश्लील हरकत भी करती हैं। इस मामले में कई बार शिकायत पुलिस तक पहुंचती रही है, लेकिन किन्नर होने के चलते पुलिस भी चेतावनी देकर छोड़ देती है। इस बार वीडियो प्रमाण दिखाकर शिकायत की गई।

पहले भी आया था वीडियो बनाने का मामला

बता दें कि इसके पहले इंदौर निवासी महिला ने महाकाल मंदिर परिसर में डांस किया था। इसके बाद गाने में मिक्सिंग कर वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। महाकाल थाने में महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts