PlayBreaking News

श्योपुर में दुष्कर्म के आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई; प्रशासन ने घरों पर बुलडोजर चलाकर किया जमींदोज

Follow on Google News
श्योपुर में दुष्कर्म के आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई; प्रशासन ने घरों पर बुलडोजर चलाकर किया जमींदोज
मध्य प्रदेश सरकार एक बार फिर एक्शन में है। रविवार को श्योपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के घरों पर बुलडोजर जमींदोज कर दिया है। इस दौरान जिला प्रशासन के साथ भारी पुलिस बल की मौजूदगी रही। ये भी पढ़ें: नियाज खान पर मंत्री विश्‍वास सारंग का पलटवार; बोले- IAS अपनी सीमाएं लांघ रहे, कार्मिक विभाग को कार्रवाई के लिए लिखेंगे पत्र

क्या है घटनाक्रम ?

श्योपुर के कोतवाली थाना क्षेत्रातंर्गत काली तलाई के जंगलों में अपने दोस्त के साथ घूमने गई एक नाबालिग लड़की के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म कर दिया। घटना गुरुवार की दोपहर की है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे, जिनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 3 आरोपियों मोहसिन, रियान और शहनवाज के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट के साथ एसीएसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। रविवार को श्योपुर जिला प्रशासन ने तीनों आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलकर उन्हें गिरा दिया है।

एंटी माफिया अभियान के तहत की कार्रवाई : कलेक्टर वर्मा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशन में अपराधियों एवं माफियों के विरुद्ध प्रदेश में चलाए जा रहे एंटी माफिया अभियान के तहत कलेक्टर शिवम वर्मा द्वारा गैंगरेप मामलें में सख्ती दिखाते हुए गैंगरेप के तीनों आरोपियों के मकानों को बुलडोजर से धाराशायी कर दिया गया है।

कब्जे से मुक्त कराई शासकीय भूमि

कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि नगरपालिका के संपत्तिकर रजिस्टर एवं समेकित रजिस्टर में यह संपत्तियां दर्ज नहीं थी। इसके साथ ही मोहसिन पुत्र सत्तार खान के कब्जे की शासकीय भूमि को मुक्त कराते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। अतिक्रमण को खुर्दबुर्द कर दिया गया है। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts