Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IND vs SA : जसप्रीत बुमराह की जगह लेंगे मोहम्मद सिराज, BCCI ने कर दिया ऐलान

IND vs SA : जसप्रीत बुमराह की जगह लेंगे मोहम्मद सिराज, BCCI ने कर दिया ऐलान
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी टी20 सीरीज से जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के रूप में मोहम्मद सिराज को चुना गया है।

टीम इंडिया को बड़ा झटका

टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से शुरू हो रहे टी-20 वर्ल्डकप से पहले टीम इंडिया के मेन बॉलर जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से टी-20 वर्ल्डकप से बाहर हो गए हैं। बता दें कि जसप्रीत बुमराह पूरे एशिया कप से बाहर रहे थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीन मैचों की टी-20 सीरीज में उनकी वापसी हुई थी। लेकिन यहां भी वो पहला मुकाबला नहीं खेल पाए थे।

4-6 महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे बुमराह

जसप्रीत बुमराह को अभ्यास सत्र के दौरान पीठ दर्द की शिकायत की थी। जिसके बाद मेडिकल टीम के कहने पर उन्हें पहले टी-20 मैच से बाहर किया गया था। इसी चोट के कारण उन्होंने एशिया कप भी नहीं खेला था। वह अगले 4 से 6 महीने तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहेंगे। ये भी पढ़ें- टीम इंडिया को बड़ा झटका ! Jasprit Bumrah टी-20 वर्ल्ड कप से हुए बाहर, जानें वजह

टी-20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह. स्टैंडबाय खिलाड़ी – मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर खेल से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts