स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट की पहली पारी में 218 रन पर ऑलआउट हो गई। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने एक विकेट के नुकसान के 135 रन बना लिए। भारत 83 रन से पीछे रही। रोहित शर्मा 52 और शुभमन गिल 26 रन बनाकर नॉटआउट लौटे।
यशस्वी जायसवाल 58 बॉल पर 57 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें शोएब बशीर ने बेन फोक्स के हाथों कैच कराया। इससे पहले, गुरुवार को HPCA स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। ओपनर जैक क्रॉले ने 79 रन बनाए। भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने 5 विकेट लिए, जबकि कुलदीप को 4 सफलताएं मिलीं। रवींद्र जडेजा के हिस्से एक विकेट आया। रोहित अपने टेस्ट करियर की 18वीं फिफ्टी पूरी कर चुके हैं।
रोहित शर्मा ने लगाई 18वीं फिफ्टी
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी 18वीं फिफ्टी पूरी कर ली। उन्होंने शोएब बशीर के खिलाफ सिंगल लेकर 77 बॉल पर हाफ सेंचुरी पूरी की। रोहित टेस्ट करियर में 11 शतक भी लगा चुके हैं।
भारतीय टीम की पहली पारी का स्कोरकार्ड
| खिलाड़ी |
रन |
गेंदबाज |
विकेट पतन |
| यशस्वी जायसवाल |
57 |
शोएब बशीर |
104-1 |
इंग्लैंड टीम की पहली पारी का स्कोरकार्ड
| खिलाड़ी |
रन |
गेंदबाज |
विकेट पतन |
| बेन डकेट |
27 |
कुलदीप यादव |
64-1 |
| ओली पोप |
11 |
कुलदीप यादव |
100-2 |
| जैक क्राउली |
79 |
कुलदीप यादव |
137-3 |
| जॉनी बेयरस्टो |
29 |
कुलदीप यादव |
175-4 |
| जो रूट |
26 |
रवींद्र जडेजा |
175-5 |
| बेन स्टोक्स |
00 |
कुलदीप यादव |
175-6 |
| टॉम हार्टले |
06 |
आर अश्विन |
183-7 |
| मार्क वुड |
00 |
आर अश्विन |
183-8 |
| बेन फोक्स |
00 |
आर अश्विन |
218-9 |
| जेम्स एंडरसन |
00 |
आर अश्विन |
218-10 |
इंग्लैंड की पारी शुरू
इंग्लैंड से जैक क्रॉले और बेन डकेट ने पारी की शुरुआत की। भारत से जसप्रीत बुमराह ने पहला ओवर फेंका, ओवर से कुल 3 रन बने। दूसरा ओवर मोहम्मद सिराज ने फेंका, इस ओवर में एक चौका लगा।
रविचंद्रन अश्विन और जॉनी बेयरस्टो का 100वां टेस्ट
धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हो रहा यह टेस्ट मैच रविचंद्रन अश्विन और जॉनी बेयरस्टो का 100वां टेस्ट है। भारत से ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच खेला। मुकाबले से पहले उन्हें कोच राहुल द्रविड़ स्पेशल कैच सौंपी। दूसरी ओर इंग्लैंड से विकेटकीपर बैटर जॉनी बेयरस्टो ने भी करियर का 100वां टेस्ट खेला। सीरीज में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स भी 100 टेस्ट खेलने वाले इंग्लिश प्लेयर बने थे।
भारत ने किए 2 बदलाव
कप्तान बेन स्टोक्स ने टीम में एक बदलाव किया, ओली रोबिनसन की जगह मार्क वुड को प्लेइंग-11 में जगह मिली। वहीं टीम इंडिया ने प्लेइंग-11 में 2 बदलाव किए। आकाश दीप की जगह जसप्रीत बुमराह ने वापसी की। वहीं रजत पाटीदार इंजरी के कारण पांचवें टेस्ट से बाहर हो गए, उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल ने डेब्यू किया।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉले, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन फोक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन और शोएब बशीर।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, देवदत्त पडिक्कल, रवींद्र जडेजा, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
भारत Vs इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
1st टेस्ट: 25-29 जनवरी, हैदराबाद (इंग्लैंड 28 रनों से जीता)
2nd टेस्ट: 2-6 फरवरी, विशाखापत्तनम (भारत 106 रनों से जीता)
3rd टेस्ट: 15-19 फरवरी, राजकोट (भारत 434 रनों से जीता)
4th टेस्ट: 23-27 फरवरी, रांची (भारत 5 विकेट से जीता)
5th टेस्ट: 7-11 मार्च, धर्मशाला
ये भी पढ़ें- BCCI Annual Contract List : ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को झटका, BCCI ने दिखाया बाहर का रास्ता, 30 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, देखें पूरी लिस्ट