PlayBreaking News

BCCI Annual Contract List : ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को झटका, BCCI ने दिखाया बाहर का रास्ता, 30 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, देखें पूरी लिस्ट

Follow on Google News
BCCI Annual Contract List : ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को झटका, BCCI ने दिखाया बाहर का रास्ता, 30 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, देखें पूरी लिस्ट
स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2023-24 के लिए वार्षिक सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है। इसमें ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। दरअसल, रणजी ट्रॉफी में हिस्सा नहीं लेने की वजह से ये बीसीसीआई के निशाने पर थे। इस कारण बोर्ड नाराज था। उसका असर कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में देखने को मिला। पिछले सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में अय्यर ग्रेड बी और ईशान ग्रेड सी में थे। इसके अलावा BCCI ने चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्या रहाणे को भी कॉन्ट्रेक्ट से बाहर कर दिया है।

BCCI ने क्या कहा

बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा कि अय्यर और ईशान को वार्षिक अनुबंध नहीं दिया गया है। जबकि, उत्तर प्रदेश के बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह को ग्रेड-सी में जगह मिली है। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को ए प्लस ग्रेड में जगह मिली है। BCCI ने इस साल 30 खिलाड़ियों को अनुबंध दिया है। बोर्ड ने इस बार तेज गेंदबाजी अनुबंध भी अलग से दिया है। इस लिस्ट में आकाश दीप, विजयकुमार वैश्यक, उमरान मलिक, यश दयाल और विद्वथ कावेरप्पा शामिल हैं। ग्रेड ए+ : रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा। ग्रेड ए : रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या। ग्रेड बी : सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और यशस्वी जायसवाल। ग्रेड सी : रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और रजत पाटीदार।

इन खिलाड़ियों का हुआ प्रमोशन

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और शुभमन गिल के साथ ही केएल राहुल का प्रमोशन हुआ है। ये तीनों खिलाड़ी पहले ग्रेड बी में थे। अब इन्हें ग्रेड ए में कर दिया गया है। वहीं, अक्षर पटेल ग्रेड ए से ग्रेड बी में चले गए हैं। करीब एक साल पहले रोड एक्सीडेंट में घायल हुए ऋषभ पंत भी ग्रेड ए से ग्रेड बी में चले गए हैं।

चार कैटेगरी में मिलते हैं खिलाड़ियों को पैसे

BCCI की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में 4 कैटेगरी होती हैं। ए प्लस (A+) कैटेगरी में 7 करोड़, A में 5, B में 3 और सबसे नीचे C कैटेगरी में 1 करोड़ रुपए सालाना मिलते हैं। इन सभी कैटेगरी में प्लेयर्स को शामिल करने के कुछ नियम भी हैं। A+ में ऐसे खिलाड़ियों को रखा जाता है जो तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में खेलते हैं। ये भी पढ़ें-Virat Kohli-Anushka Sharma: विराट कोहली के घर फिर गूंजी किलकारी, अनुष्का शर्मा ने बेटे को दिया जन्म, देखें POST
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts