Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

VIDEO : रौंगटे खड़े कर देने वाला हादसा... लोधिया कुंड में गिरी कार, पिकनिक मनाने गया था परिवार; लोगों ने बचाई पिता और बेटी की जान

Follow on Google News
VIDEO : रौंगटे खड़े कर देने वाला हादसा... लोधिया कुंड में गिरी कार, पिकनिक मनाने गया था परिवार; लोगों ने बचाई पिता और बेटी की जान
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में रौंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है।  दरअसल, रविवार देर शाम कार से इंदौर का एक परिवार पिकनिक मनाने सिमरोल के पास लोधिया कुंड गया था। जहां पर कार सीधे कुंड में जा गिरी। घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। वीडियो में परिवार सहित कार कुंड में गिरती हुई दिखाई दे रही है। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने कुंड से कार में सवार परिवार को निकाला और उन्हें अस्पताल भिजवाया।

अचानक गाड़ी को लगा धक्का... सीधे कुंज में जा गिरी

जानकारी के अनुसार, सिमरोल से करीब 20 किलोमीटर दूर लोधिया कुंड के पास यह हादसा हुआ। जहां पर पिकनिक मनाने गए एक परिवार ने कुंड के मुहाने पर ही कार लाकर खड़ी कर दी। घटना के वक्त बीजलपुर का रहने वाला एक परिवार अपनी 12 साल की बेटी के साथ कार में बैठा हुआ था। अचानक से गाड़ी को धक्का लगा और गाड़ी सीधे कुंड में जा गिरी। घटना के वक्त 12 साल की लड़की और पिता गाड़ी में मौजूद थे, जो कि हादसे का शिकार हो गए। कुंड में नहा रहे लोगों ने पिता और बेटी की जान बचाई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। https://twitter.com/psamachar1/status/1688457015150923776?t=B91KcPHD5RhCf6MsLakmiQ&s=08 इंदौर के आसपास पिकनिक स्पॉट पर यह कोई पहली घटना नहीं है, जब हादसे का शिकार हुए पिकनिक मनाने गए लोगों के वीडियो सामने आए हैं। कुछ वर्षों पहले पातालपानी में एक परिवार पिकनिक मनाने के दौरान पूरा बह गया था। जिसके बाद पुलिस द्वारा सिर्फ दिखावे की कार्रवाई की गई थी। जिसमें पिकनिक स्पॉट के आसपास किसी प्रकार से सभी लोगों के जाने पर प्रतिबंध लगाया गया था। लेकिन, फिर से बारिश का मौसम आते ही पिकनिक मनाने वाले दोस्तों की संख्या बढ़ती जा रही है और इस प्रकार के हादसे के वीडियो भी सामने आ रहे हैं। (इनपुट - हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- VIDEO : सफाई न होने पर भड़के देश के सबसे साफ शहर इंदौर के महापौर, अफसरों और सफाई दरोगा से बोले- प्यार की भाषा तुम लोग समझते ही नहीं हो…
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts