Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर को मिला MP का सबसे लंबा फ्लाईओवर, गडकरी-सीएम ने किया लोकार्पण

7 किमी लंबे फ्लाईओवर का नाम वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर, 4250 करोड़ की 9 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास
जबलपुर को मिला MP का सबसे लंबा फ्लाईओवर, गडकरी-सीएम ने किया लोकार्पण
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जबलपुर। मध्यप्रदेश को विकास की नई सौगात मिली है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को जबलपुर में राज्य के सबसे लंबे फ्लाईओवर का लोकार्पण किया। 7 किलोमीटर लंबा यह फ्लाईओवर वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर रखा गया है।

    इस मौके पर 4250 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाली 174 किमी लंबी 9 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया गया।

    7 मिनट में पूरी होगी 7 किमी की दूरी

    लगभग 1200 करोड़ रुपये की लागत से बने इस फ्लाईओवर से अब मदनमहल से दमोह नाका तक की 7 किलोमीटर की दूरी केवल 6 से 7 मिनट में तय हो सकेगी। पहले यह सफर तय करने में 40-45 मिनट का समय लगता था।

    फ्लाईओवर की सबसे बड़ी खासियत रेलवे लाइन पर बना 192 मीटर लंबा सिंगल स्पान केबल स्टे ब्रिज है। इसके अलावा इस कॉरिडोर में तीन बो-स्ट्रिंग ब्रिज बनाए गए हैं।

    फ्लाईओवर के नीचे बनेगी हरियाली

    अधिकारियों ने बताया कि फ्लाईओवर के नीचे 50 हजार पौधे लगाए गए हैं। साथ ही लोगों की सुविधाओं के लिए बास्केटबॉल कोर्ट, ओपन जिम और बच्चों के पार्क भी विकसित किए गए हैं। यात्रियों को दिशा बताने के लिए 10 गाइडिंग साइनबोर्ड लगाए गए हैं।

    गडकरी बोले- मप्र को मिले 3 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट

    इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा- एक समय ऐसा था जब मप्र में बीजेपी का शासन नहीं था। हमने प्रदेश को अब तक 3 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट दिए हैं, जिनमें से 65 हजार करोड़ रुपए के काम वर्तमान में जारी हैं। उन्होंने आगे कहा कि, जॉन एफ कैनेडी ने कहा था- अमेरिका के रास्ते अच्छे हैं इसलिए अमेरिका धनवान है। यही सोच लेकर हमने काम किया। 

    Twitter Post

    ग्रीनफील्ड हाईवे और टाइगर कॉरिडोर की घोषणा

    गडकरी ने प्रदेश को 15,000 करोड़ रुपये की लागत से 255 किमी लंबे भोपाल-जबलपुर ग्रीनफील्ड हाईवे की सौगात भी दी।इसके अलावा 5500 करोड़ रुपये की टाइगर कॉरिडोर परियोजना की घोषणा की, जिसके तहत कान्हा, बांधवगढ़, पन्ना और पेंच टाइगर रिजर्व को आपस में जोड़ा जाएगा। इससे पर्यटन और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

    8 घंटे में भोपाल से कानपुर, उज्जैन से कोटा ढाई घंटे

    गडकरी ने भविष्य की सड़क कनेक्टिविटी पर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा- भोपाल से कानपुर की दूरी 8 घंटे में पूरी होगी। उज्जैन से कोटा पहुंचने में केवल ढाई घंटे लगेंगे। दिल्ली-मुंबई हाईवे का काम अंतिम चरण में है।

    मुख्यमंत्री बोले - विकास की नई पहचान

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- यह फ्लाईओवर जबलपुर ही नहीं, पूरे मध्यप्रदेश के विकास की नई पहचान बनेगा। हमारी सरकार गरीब, किसान, महिला और युवाओं के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कटनी में आयोजित माइनिंग कॉन्क्लेव का जिक्र करते हुए कहा कि उद्योग और निवेश के माध्यम से युवाओं को अपने ही राज्य में रोजगार मिलेगा।

    ऋषि जाबालि की नगरी है जबलपुर... मध्यप्रदेश कृषि आधारित राज्य है और अच्छी सड़कों से किसानों का जीवन भी बेहतर होता है।

    जबलपुर महाकौशल का ताज बनेगा : राकेश सिंह

    प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि जबलपुर को महाकौशल के माथे पर ताज की तरह सजाया गया है। उन्होंने बताया कि- 117 किमी की रिंग रोड का निर्माण 4000 करोड़ रुपये से होगा। बिलासपुर तक नेशनल हाईवे और केबल कार परियोजना की घोषणा हो चुकी है। रिंग रोड पर दो लॉजिस्टिक पार्क और एक आईकोनिक ब्रिज बनेगा।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts