Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीहोर में दूल्हे ने दहेज में 5 लाख कैश और कार मांगी, दुल्हन ने लौटाई बारात

Follow on Google News
सीहोर में दूल्हे ने दहेज में 5 लाख कैश और कार मांगी, दुल्हन ने लौटाई बारात

सीहोर। सीहोर में दूल्हे को दहेज मांगना भारी पड़ गया। उसने कार और 5 लाख नकद की मांग रखी तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इससे गुस्साए बारातियों ने मारपीट कर दी। इसमें दोनों पक्ष के कुछ लोग घायल हुए हैं। वहीं बुधवार को दोपहर में दुल्हन थाने पहुंची और दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

दुल्हन प्रिया ने बताया कि रिश्ता तय होने के बाद सब ठीक चला, लेकिन 23 अप्रैल को देर शाम बारात आई तो दूल्हे और बारातियों ने जमकर पी रखी थी। इस दौरान वे दहेज की मांग भी करने लगे। मुझे पता चला तो मैंने शादी से मना कर दिया। दुल्हन के पिता अजब सिंह सूर्यवंशी ने बताया, विदिशा के ग्यारसपुर के रहने वाले घनश्याम अहिरवार से बेटी प्रिया का रिश्ता तय किया था। उन्होंने दहेज की मांग रखी और बाद में हमारे साथ मारपीट भी की।

मेरे पिता ने मजदूरी कर जो कुछ बचाया था, वह सब मेरी शादी में लगा दिया। शादी में हमारा जो भी नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई की जाए। मेरी जिंदगी तो बर्बाद होने से बच गई, फिर ये किसी और की जिंदगी बर्बाद नहीं कर पाएं। - प्रिया, दुल्हन

दहेज को लेकर दूल्हा- दुल्हन दोनों पक्ष के बीच विवाद हुआ था। दोनों पक्ष के 6 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। लड़की की शिकायत पर दूल्हे और बारातियों पर मामला दर्ज किया है। - मनोज कुमार मालवीय, एसआई कोतवाली थाना

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts