Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रीवा की सड़कों पर आधी रात हाईवोल्टेज ड्रामा ; पत्नी ने डॉक्टर पति को गर्लफ्रेंड संग पकड़ा, जमकर मचा बवाल

सड़क पर हो रहे हंगामे और शोर-शराबे को देखकर मौके पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। शुरुआत में कुछ लोगों ने मामला शांत कराने और बीच-बचाव की कोशिश की
Follow on Google News
 पत्नी ने डॉक्टर पति को गर्लफ्रेंड संग पकड़ा, जमकर मचा बवाल

मध्य प्रदेश के रीवा में बुधवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। शहर के समान थाना क्षेत्र में लैंडमार्क होटल के पास मुख्य सड़क पर एक प्रतिष्ठित डॉक्टर को उनकी पत्नी ने दूसरी महिला के साथ पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ और कथित तौर पर मारपीट भी हुई। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डॉक्टर अपनी महिला मित्र के साथ कार से जा रहे थे, तभी उनकी पत्नीजो खुद भी डॉक्टर बताई जा रही हैं उन्होंने रास्ते में रोक लिया। बहस बढ़ने पर मामला हाथापाई तक पहुंच गया, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर से जुड़ा मामला

यह मामला रीवा मेडिकल कॉलेज और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, रीवा से जुड़े एक चर्चित कार्डियोलॉजिस्ट से संबंधित बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, संबंधित डॉक्टर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पदस्थ हैं और शहर में एक बड़ा निजी नर्सिंग होम भी संचालित करते हैं। घटना के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है, हालांकि अब तक किसी आधिकारिक शिकायत या कार्रवाई की साफ नहीं हो पाई है।

आधी रात स्थानीय लोग की भीड़ जुटी

सड़क पर हो रहे हंगामे और शोर-शराबे को देखकर मौके पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। शुरुआत में कुछ लोगों ने मामला शांत कराने और बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन जैसे ही प्रत्यक्षदर्शियों को यह पता चला कि मारपीट कर रही महिला कोई और नहीं, बल्कि डॉक्टर की अपनी पत्नी है, अधिकांश लोग पीछे हट गए।

पूरे घटनाक्रम के दौरान वहां मौजूद कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और रीवा में चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना समान थाना क्षेत्र के अंतर्गत लैंडमार्क होटल के पास मुख्य सड़क पर हुई बताई जा रही है।

अब तक केस नहीं हुआ दर्ज

घटना के दौरान मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। शहर के एक जाने-माने डॉक्टर से जुड़ा मामला होने के कारण यह खबर रीवा में आग की तरह फैल गई। हैरानी की बात यह है कि बीच सड़क पर इतना बड़ा हंगामा होने के बावजूद अब तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। घटना समान थाना क्षेत्र के लैंडमार्क होटल के पास हुई बताई जा रही है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts