पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन में सफर का रोमांच, सैलानियों में दिखा उत्साह

मानसून में पातालपानी-कालाकुंड की हसीन वादियों को करीब से देखने का मौका मिला तो शनिवार को सैकड़ों सैलानी हेरिटेज ट्रेन में सवार हो गए। किसी ने परिवार के साथ इस सफर को यादगार बनाया तो कोई पहाड़ों, झरनों और हरियाली के बीच गुजरती ट्रेन के नजारे कैमरे में कैद करता नजर आया।
पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन में सफर का रोमांच

इंदौर। प्रदेश की एकमात्र हेरिटेज ट्रेन के शुरू होते ही पहले दिन सैलानियों में जबरदस्त उत्साह नजर आया और पूरी ट्रेन खचाखच भरी रही। इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, देवास, राजस्थान और जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पर्यटक पहुंचे। शनिवार सुबह 11.05 बजे पातालपानी से ट्रेन कालाकुंड के लिए रवाना हुई और दोपहर 1.05 बजे पहुंची। करीब ढाई घंटे बाद 3.34 बजे ट्रेन वापस पातालपानी के लिए रवाना हुई और शाम 4.30 बजे पहुंची। हेरिटेज ट्रेन की 20 सितंबर तक बुकिंग फुल है और सैलानियों के बीच इस सफर को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है।

पहले सफर में दिखा सैलानियों का उत्साह

हेरिटेज ट्रेन के पहले सफर में शामिल सैलानियों के चेहरे पर अलग ही उत्साह नजर आया। कई परिवार ऐसे थे, जिन्होंने बुकिंग शुरू होते ही टिकट ले लिए थे। कुछ सैलानी पिछले साल टिकट नहीं मिलने के कारण सफर नहीं कर पाए थे, जबकि कुछ को सोशल मीडिया के जरिए ट्रेन के दोबारा शुरू होने की जानकारी मिली और उन्होंने तुरंत ऑनलाइन बुकिंग कर ली। शनिवार सुबह 11.05 बजे पातालपानी से ट्रेन कालाकुंड के लिए रवाना हुई और धीमी रफ्तार में पहाड़ी मोड़ों और हरियाली के बीच आगे बढ़ती रही। इस दौरान सैलानी लगातार फोटो और वीडियो बनाते रहे।

/img/118/1787408666551

पहाड़, घाटियां और हरियाली के बीच सफर

दोपहर 1.05 बजे कालाकुंड पहुंचने के बाद सैलानियों ने आसपास की प्राकृतिक वादियों में समय बिताया। करीब ढाई घंटे बाद 3.34 बजे ट्रेन वापस पातालपानी के लिए रवाना हुई और शाम 4.30 बजे पहुंची। सैलानियों के लिए इस सफर की सबसे खास बात ट्रेन की धीमी रफ्तार रही, जिससे पहाड़, घाटियां, घुमावदार ट्रैक और मानसून की हरियाली को निहारने का पूरा समय मिला। पातालपानी और कालाकुंड में ट्रेन के रुकने के दौरान परिवारों ने आसपास घूमकर फोटो खिंचवाए और पिकनिक का आनंद लिया।

/img/118/1787408687962

20 सितंबर तक बुकिंग फुल

हेरिटेज ट्रेन के प्रति सैलानियों की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आगामी 20 सितंबर तक सीटों की बुकिंग फुल हो चुकी है। एसी चेयर कार की 120 और नॉन एसी चेयर कार की 336 सीटें बुक हैं। कई सैलानियों ने आने-जाने दोनों ओर के टिकट पहले से बुक कर रखे हैं। एसी चेयर कार का एक तरफ का किराया 265 रुपए और नॉन एसी चेयर कार का किराया 20 रुपए है। फिलहाल ट्रेन शुक्रवार, शनिवार और रविवार को संचालित की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Surajpur: बच्चों की पढ़ाई की जगह हाथ में झाड़ू,आत्मानंद स्कूल का VIDEO वायरल

दूर-दूर से पहुंचे पर्यटक

शनिवार को हेरिटेज ट्रेन में इंदौर और आसपास के अलावा ग्वालियर, भोपाल, उज्जैन, देवास, राजस्थान और जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से भी सैलानी पहुंचे। बेंगलुरु से इंदौर घूमने आया एक परिवार भी हेरिटेज ट्रेन के सफर का हिस्सा बना। इंदौर के वेनु गोपाल ने बताया कि शुक्रवार शाम 4 बजे हेरिटेज ट्रेन के शुरू होने की जानकारी मिलने के बाद टिकट बुक किया और शनिवार को परिवार के साथ सफर पर पहुंच गए। नितिका गुप्ता ने बताया कि पिछले साल टिकट नहीं मिला था, लेकिन इस बार बुकिंग शुरू होते ही टिकट ले लिया। वहीं सुगंध ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से ट्रेन के शुरू होने की जानकारी मिली और उन्होंने तुरंत ऑनलाइन सीट बुक कर ली। सभी सैलानियों ने पातालपानी और कालाकुंड की हसीन वादियों को ट्रेन से देखने के अनुभव को यादगार बताया। 

Ankit Rathore
By Ankit Rathore

Latest Posts