Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीहोर: वन भूमि पर कब्जे की साजिश नाकाम, 4 आरोपी गिरफ्तार

सीहोर के बुधनी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डाबरी के अंतर्गत वन क्षेत्र में वन भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास का मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के सीहोर परियोजना मंडल के वन अमले ने तत्काल कार्रवाई करते हुए करीब 2.991 हेक्टेयर वन भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण के प्रयास को विफल कर दिया। कार्रवाई से वन भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश करने वालों में हड़कंप मच गया।
Follow on Google News
सीहोर: वन भूमि पर कब्जे की साजिश नाकाम, 4 आरोपी गिरफ्तार
सीहोर:वन भूमि पर कब्जे की साजिश नाकाम, 4 आरोपी गिरफ्तार

सीहोर। परियोजना मंडल के संभागीय प्रबंधक के अनुसार वन क्षेत्र में अतिक्रमण किए जाने की सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा। टीम ने स्थिति का जायजा लेने के बाद वन भूमि पर कब्जे की कार्रवाई को रोक दिया। मौके पर अतिक्रमण के लिए काटे गए पेड़ और अन्य गतिविधियों के साक्ष्य भी मिले, जिसके आधार पर वन विभाग ने आगे की कार्रवाई शुरू की।

2.556 घनमीटर इमारती सागौन जब्त

कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण के प्रयास में काटी गई 2.556 घन मीटर इमारती सागौन जब्त की गई। जब्त की गई वन उपज को नियमानुसार वन अमले के कब्जे में लिया गया है। वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अवैध कटाई और वन भूमि पर कब्जे के प्रयास से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: Raipur: नगर पालिका दफ्तर में घुसकर RI से मारपीट, जमकर हुआ बवाल: 4 आरोपियों पर FIR, जान से मारने की धमकी का भी आरोप

चार आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

मामले में वन अमले ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ग्राम भूराखेड़ा निवासी 32 वर्षीय महेश आत्मज गिरदार बारेला, 36 वर्षीय पांडिया आत्मज श्रीपाल बारेला, 44 वर्षीय राजेश आत्मज काशीराम बारेला और 33 वर्षीय कृपाल आत्मज सुतार बारेला के रूप में हुई है। चारों आरोपियों को भेरूंदा न्यायालय में पेश किया गया है।

Breaking News

अतिक्रमण में इस्तेमाल ट्रैक्टर जब्त

अतिक्रमण के प्रयास में इस्तेमाल किए गए ट्रैक्टर को भी वन अमले ने जब्त कर लिया है। वन विभाग ने ट्रैक्टर के राजसात की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा कार्रवाई के दौरान आरोपी महेश आत्मज गिलदार बारेला के निवास से चार नग कुल्हाड़ी भी जब्त की गई हैं। जब्त सामग्री को प्रकरण में शामिल कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: घंसौर में रिमझिम बारिश के बीच धधका मकान, गैस चूल्हे से भड़की आग में 12 लाख का नुकसान

8 हजार सागौन पौधे लगाए जाएंगे

वन भूमि को अतिक्रमण से बचाने के साथ ही प्रभावित क्षेत्र के पुनर्वनीकरण की दिशा में भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वन विभाग द्वारा अतिक्रमण के प्रयास से प्रभावित वन भूमि में 8,000 सागौन के पौधों का रोपण कराया जा रहा है। इससे वन क्षेत्र को दोबारा हराभरा करने और भविष्य में अतिक्रमण की संभावनाओं पर रोक लगाने की दिशा में मदद मिलेगी। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Sunil Sharma
By Sunil Sharma

सुनील शर्मा, सीहोर जिला ब्यूरो, पीपुल्स समाचार ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय। दैनिक भास्कर, पत्रि...Read More

Latest Posts