Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मुरैना में हमलावरों ने मारी सिर में तीन गोलियां, छात्रा की मौत, परिजनों ने लगाया जमीन विवाद का आरोप

Follow on Google News
मुरैना में हमलावरों ने मारी सिर में तीन गोलियां, छात्रा की मौत, परिजनों ने लगाया जमीन विवाद का आरोप
मुरैना के जौरा में बदमाशों ने 19 साल की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। छात्रा के सिर में तीन गोलियां मारी गईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात जौरा के बदरपुरा चौराहे पर सोमवार रात करीब 9:30 बजे हुई।

माता-पिता के साथ जा रही थी घर

11वीं में पढ़ने वाली मलिश्का कडेरा माता-पिता के साथ बाइक से घर से जा रही थी। वह बालेरा गांव में रहने वाले मामा के घर से लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में 4 हमलावरों ने रोक लिया और मलिश्का पर फायर कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया घटना का मंजर

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मलिश्का ने कहा- मैंने इसे पहचान लिया है। उसके ये कहते ही एक हमलावर ने देसी कट्टे से उस पर फायर कर दिया। मलिश्का के सिर के पीछे और दोनों कानों के पास तीन गोलियां लगीं। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।

जमीन विवाद में पोती की हत्या

मलिश्का के दादा सिरनाम सिंह ने बताया कि 8 साल पहले गांव के ही रहने वाले भीकम से 6 बीघा जमीन 6 लाख रुपए में खरीदी थी। इसके बाद से रजिस्ट्री करने को लेकर आरोपी और उसका परिवार विवाद कर रहा था। इसी विवाद में बदला लेने की नीयत से भीकम के बेटे ने बाइक रोककर पोती की हत्या कर दी।

पुलिस जांच में जुटी

बागचीनी थाना टीआई डिंपल मौर्य ने बताया कि एक लड़की को गोली मारी गई, जिससे उसकी मौत हो गई है. मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

तीन बहनों में सबसे बड़ी थी मलिश्का

परिजनों ने बताया कि मलिश्का चिंनोनी के करैरा स्कूल में कक्षा 11वीं में पढ़ती थी। वह घर की सबसे बड़ी बेटी थी। उसकी दो छोटी बहनें है।  मलिश्का की हत्या से परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं। ये भी पढ़ें- कवर्धा : जिला अस्पताल में टिकाकरण के बाद नवजात की मौत, शादी के 7 साल बाद महिल पहली बार बनी थी मां
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts