PlayBreaking News

इंदौर में रंगपंचमी की गेर में उमड़ा जनसैलाब, मिसाइलों से उड़ा रंग; तस्वीरों में देखें लोगों का उत्साह

Follow on Google News
इंदौर में रंगपंचमी की गेर में उमड़ा जनसैलाब, मिसाइलों से उड़ा रंग; तस्वीरों में देखें लोगों का उत्साह
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में दो साल बाद रंगपंचमी की गेर निकली। कोरोना की पाबंदियां हटने के बाद इस बार रंगारंग गेर में इंदौरी रंग गए हैं। इस दौरान लाखों की संख्या में लोग शामिल हुए। चारों ओर रंगों की बौछार नजर आई। [caption id="attachment_23325" align="aligncenter" width="600"] गेर में ध्वज वाहिनी हुई शामिल[/caption] [caption id="attachment_23322" align="aligncenter" width="600"] फाग यात्रा में भगवान कृष्ण की झांकी[/caption]

पूरे शहर में खेली जा रही रंगपंचमी

गोराकुंड, इतवारिया बाजार, नरसिंह बाजार से शुरू हुई गेर में लोगों की भीड़ राजवाड़ा से जवाहर मार्ग तक देखी गई। बता दें कि गेर में इतनी भीड़ उमड़ी है कि लोगों को वाहन पार्किंग की जगह ही नहीं मिल रही थी। गेर के बाद अब राजवाड़ा समेत पूरे शहर में रंगपंचमी खेली जा रही है। [caption id="attachment_23323" align="aligncenter" width="600"] गेर में उमड़ा जनसैलाब[/caption]

भगवान कृष्ण की झांकी सबसे आगे

हिंद रक्षक की फाग यात्रा में राधा कृष्ण सबसे आगे भगवा ध्वज लेकर युवक चल रहे थे। इस दौरान सभी भारत माता की जय के जयकारे लगा रहे थे। [caption id="attachment_23329" align="aligncenter" width="600"] हिंद रक्षक की फाग यात्रा[/caption]

कंट्रोल रूम से रखी जा रही नजर

इंदौर की विश्व प्रसिद्ध गेर पर कंट्रोल रूम से नजर रखते जिला कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर। दो साल बाद फिर दिखा अद्भुत दृश्य। [caption id="attachment_23336" align="aligncenter" width="600"] कंट्रोल रूम से नजर रखते जिला कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर[/caption]

अब तक की सबसे बड़ी गेर!

कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि गेर में 5 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए हैं। यह संख्या पहले से दोगुना बताई जा रही है। माना जा रहा है कि ये अब तक की सबसे बड़ी गेर कही जा सकती है। [caption id="attachment_23331" align="aligncenter" width="600"] लाखों की संख्या में लोग गेर में हुए शामिल[/caption] [caption id="attachment_23326" align="aligncenter" width="600"] बच्चों को कंधे पर बैठाकर गेर दिखाई[/caption]

हर वर्ग में दिखा उत्साह

युवक-युवतियां, महिलाएं-बच्चों में इस बार गेर को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लोग टोलियों में रंग-गुलाल उड़ाते चल रहे थे। ढोल-ताशों और डीजे की धुन पर युवा नाच रहे थे। इसके साथ ही लोग परिवार के साथ इस उत्सव को मनाते नजर आए। [caption id="attachment_23327" align="aligncenter" width="600"] परिवार के साथ लोग रंगपंचमी खेलने आए[/caption]

मिसाइलों से गुलाल बरसाए

जानकारी के मुताबिक, गेर में 20 से अधिक ट्रैक्टर, 3 कंप्रेसर मशीन और 3 मिसाइलों से गुलाल बरसाए गए। शहीद CDS बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देते हुए एक ट्रक सबसे आगे चल रहा था। [caption id="attachment_23330" align="aligncenter" width="600"] राजवाड़ा पर चारों ओर रंग-गुलाल उड़ रहे[/caption] https://twitter.com/psamachar1/status/1506236673994022920?t=2IhiRvFnclrKUxq_oLcY8A&s=08

पैर रखने तक की जगह नहीं

राजवाड़ा से रीगल तिराहे तक गेर का ही हुजूम दिखाई दे रहा था। इस बार राजवाड़ा में पैर रखने की भी जगह नहीं थी।

महिलाओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि रंगपंचमी की गेर को लेकर पुलिस-प्रशासन विशेष अलर्ट पर था। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने विशेष इंतजाम किए थे। बता दें कि पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने कहा कि सादे कपड़ों में भी पुलिस के जवान भीड़ में असामाजिक तत्वों पर नजर रख रहे थे। [caption id="attachment_23324" align="aligncenter" width="600"] फाग यात्रा में वृंदावन के प्रेम मंदिर की तर्ज पर तैयार कृष्ण मंदिर की झांकी[/caption]

सुरक्षा में तैनात किए पुलिसकर्मी

सुरक्षा इंतजामों में पुलिसकर्मी जुटे रहे। बता दें कि तीन हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी और अफसरों को तैनात किया गया था। यहां दो हजार से ज्यादा नगर निगम कर्मचारी भी तैनात किए गए थे। ये भी पढ़ें - महाकाल मंदिर में मनी रंगपंचमी, भक्तों ने बाबा के आंगन में खेली होली; देखें Video
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts