Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल :नगर- निगम की गाड़ी ने अन्य ड्राइवर को मारी टक्कर, पैर कुचला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने इस हादसे को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि नगर निगम में प्रशिक्षित ड्राइवरों की जगह लेबर क्लास के कर्मचारियों से वाहन चलवाए जा रहे हैं।
नगर- निगम की गाड़ी ने अन्य ड्राइवर को मारी टक्कर, पैर कुचला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। राजधानी भोपाल के भदभदा कचरा स्टेशन पर शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। एक कचरा वाहन चालक की लापरवाही से दूसरे वाहन चालक को जोरदार टक्कर लग गई, जिससे उसका पैर बुरी तरह कुचल गया। घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसके पैर की सर्जरी की तैयारी की जा रही है।

    लापरवाही से वाहन चलाने पर हुआ हादसा

    जानकारी के अनुसार, जोन-21 के कचरा वाहन का चालक पवन और जोन-8 के चालक अरुण धावरी शनिवार दोपहर अपने-अपने वाहन लेकर भदभदा कचरा स्टेशन पहुंचे थे। जहां पवन की गाड़ी की एंट्री पहले ही हो चुकी थी, जबकि अरुण अपनी गाड़ी की एंट्री कराने के लिए वाहन से उतरकर खड़ा था। इसी दौरान पवन ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए अरुण को टक्कर मार दी।

    यह भी पढ़ें: भोपाल: बिना अनुमति नहीं कर सकेंगे प्रदर्शन, सार्वजनिक संपत्ति के तोड़फोड़ पर होगी FIR

    चालक का पैर कुचलकर दीवार से टकराया वाहन

    इस हादसे में टक्कर इतनी जोरदार थी कि कचरा वाहन अरुण के पैर के ऊपर से गुजर गया और आगे जाकर दीवार से टकरा गया। हादसे में अरुण का पैर बुरी तरह टूट गया और वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे भोपाल के फ्रैक्चर अस्पताल में भर्ती कराया है।

    घायल चालक अरुण धावरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, उसके पैर में गंभीर चोट आई है और उसकी सर्जरी की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: UPSC CSE 2025 : मप्र के युवाओं को भी मिली सफलताएं, भोपाल के ईशान की 5वीं, धार के पक्षल की 8वीं रैंक

    शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई

    रातीबढ़ पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

    नेता प्रतिपक्ष ने उठाए सवाल

    नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने इस हादसे को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि नगर निगम में प्रशिक्षित ड्राइवरों की जगह लेबर क्लास के कर्मचारियों से वाहन चलवाए जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि जिन ड्राइवरों के पास हैवी ड्राइविंग लाइसेंस था, उन्हें वाहनों से हटा दिया गया है। इस मामले की पहले भी अधिकारियों को जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts