Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

UPSC CSE 2025 :मप्र के युवाओं को भी मिली सफलताएं, भोपाल के ईशान की 5वीं, धार के पक्षल की 8वीं रैंक

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस एग्‍जाम (CSE) 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी किया है। इसमें राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने पहली रैंक हासिल की है। टॉप-10 लिस्ट में मप्र के दो युवा हैं। इनमें भोपाल के ईशान को 5वीं और धार के पक्षल सेक्रेटरी को 8वीं रैंक मिली है। जारी कर दिया है।
मप्र के युवाओं को भी मिली सफलताएं, भोपाल के ईशान की 5वीं, धार के पक्षल की 8वीं रैंक
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सर्विस एग्‍जाम (CSE) 2025 की परीक्षा में भोपाल के ईशान भटनागर को 5वीं रैंक  मिली है। इसके साथ ही धार के पक्षल सेक्रेटरी ने 8वीं रैंक प्राप्त की है। सफल उम्मीदवारों को मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बधाई दी है।

    अशोकनगर के चितवन जैन की 17वीं रैंक

    UPSC CSE) 2025 में अशोकनगर के चितवन जैन ने 17वीं रैंक हासिल की।

    खंडवा की रूपल की 43वीं रैंक

    UPSC CSE 2025 की परीक्षा में खंडवा की रूपल जायसवाल को 43वीं रैंक मिली है। इसी परीक्षा में उन्हें पिछली बार 512वीं रैंक मिली थी, लेकिन बेहतर रिजल्ट की इच्छा के कारण उन्होंने सर्विस जॉइन नहीं की थी।

    मऊगंज की समीक्ष द्विवेदी की 56वीं रैंक 

    मऊगंज की समीक्षा द्विवेदी ने 56वीं रैंक प्राप्त की है। उन्हें तीसरे प्रयास में यह सफलता मिली है। समीक्षा ने युवाओं से लक्ष्य से पीछे न हटने की अपील की।

    करकबेल की दीक्षा पाटकर की 88वीं रैंक

    नरसिंहपुर जिले के करकबेल की दीक्षा पाटकर ने 88वीं रैंक हासिल की। उनके पिता का नाम हेमराज पाटकर और माता का नाम अर्चना पाटकर है। दीक्षा की सफलता की खबर मिलते ही पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।

    ग्वालियर की सृष्टि गोयल की 160वीं रैंक

    UPSC CSE 2025 की परीक्षा में ग्वालियर की सृष्टि गोयल को 160वीं रैंक मिली है।

    कुंभराज की देवांगी मीणा की 236वीं रैंक

    परीक्षा में गुना जिले के कुंभराज की देवांगी मीणा ने 236वीं रैंक हासिल की है। 2024 में उन्होंने 764वीं रैंक हासिल की थी। उस समय वे आईआरएस बनी थीं। देवांगी के पिता नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में कार्यरत हैं।

    नरसिंहपुर की पूजा सोनी को 249वीं रैंक

    नरसिंहपुर जिले में एसडीओ तेंदूखेड़ा पूजा सोनी को परीक्षा में 249वीं रैंक मिली है। वहीं बैतूल की अंजनी मिश्रा का चयन भी इस परीक्षा में हुआ है।

    सतना की भूमिका जैन की 331वीं रैंक

    सतना की भूमिका जैन ने 331वीं रैंक हासिल की है। वे कृष्णानगर निवासी कपड़ा व्यवसायी मनोज जैन की बेटी हैं। भूमिका की सफलता से पूरे परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts