Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महाराष्ट्र में Rain Alert, 5 लोगों की मौत : PM मोदी का पुणे दौरा रद्द, मुंबई में स्कूल-कॉलेज बंद, फ्लाइट्स-रेलवे और ट्रैफिक पर भी असर

Follow on Google News
महाराष्ट्र में Rain Alert, 5 लोगों की मौत : PM मोदी का पुणे दौरा रद्द, मुंबई में स्कूल-कॉलेज बंद, फ्लाइट्स-रेलवे और ट्रैफिक पर भी असर
नई दिल्ली। देशभर में सितंबर माह में मौसम के बदलने का सिलसिला जारी है। महाराष्ट्र से लेकर उत्तर प्रदेश और राजस्थान तक, कई हिस्सों में जलभराव की समस्या सामने आई है। इसी बीच मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट है। जिसके चलते मुंबई, ठाणे, पालघर, पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में एहतियातन सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषित कर दी गई है। वहीं भारी बारिश के कारण PM मोदी का पुणे दौरा भी रद्द कर दिया गया है, कार्यक्रम स्थल पर पानी भर गया है।

PM मोदी का पुणे दौरा रद्द

पुणे में भारी बारिश की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा भी रद्द कर दी गई है। पुणे के सर परशुराम कॉलेज ग्राउंड में उनकी सभा होनी थी। हालांकि, पिछले तीन-चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते कार्यक्रम स्थल पर पानी भर गया है। मोदी आज पुणे में मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के साथ ही विधानसभा चुनाव से पहले 22,600 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करने वाले थे।

मुंबई का मौसम

  • जानकारी के मुताबिक, मुंबई में बुधवार शाम करीब पांच घंटों के दौरान कई इलाकों में 3.9 इंच से ज्यादा बारिश हुई। जिसकी वजह से सड़कें नदियों में बदल गईं, जलजमाव के कारण कई जगहों पर जाम लग गया।
  • सबसे ज्यादा बारिश 170 एमएम पूर्वी मुंबई, सेंट्रल मुंबई में 117 एमएम और पश्चिमी मुंबई में 108 एमएम बारिश दर्ज की गई।
  • मुंबई एयरपोर्ट पर 14 फ्लाइट्स डायवर्ट करने के साथ ही लोकल ट्रेनें भी देरी से चलीं। मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट है।
  • बीएमसी और पुलिस ने मुंबई और आसपास के इलाकों के सभी लोगों को घर पर रहने की सलाह है।

महाराष्ट्र में बारिश ने ली 5 लोगों की जान

  • महाराष्ट्र में बीती रात की बारिश की वजह से कुल 5 लोगों की मौत हुई है।
  • ठाणे ग्रामीण के खदान में बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई।
  • ठाणे ग्रामीण के मुरबाड़ तालुका में बिजली गिरने से 1 मौत की हुई।
  • अंधेरी मुंबई में नाले में गिरने से 1 महिला की मौत हो गई।
  • रायगढ़ खोपोली में वाटर फॉल के पानी में बहने से 1 युवती की मौत हो गई।

चक्रवात का अलर्ट

  • मौसम विभाग की मानें तो देश के कई राज्यों में एक बार फिर चक्रवात की एंट्री हो रही है। इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।
  • महाराष्ट्र के बाद कुछ और राज्यों के लिए भी साइक्लोन यानी चक्रवात का अलर्ट जारी किया गया है।
  • आईएमडी के मुताबिक, इस चक्रवात की वजह से तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत कई और राज्यों में बारिश हो सकती है।

27 सितंबर को 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

  • मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में भारी से बहुत भारी (12 सेमी) तक बारिश हो सकती है।
  • उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश (7 सेमी) का अलर्ट है।
ये भी पढ़ें- Mahalakshmi Murder Case : महालक्ष्मी के 59 टुकड़े करने वाले आरोपी ने किया सुसाइड… ओडिशा में पेड़ से लटकी मिली लाश, डायरी में लिखी सच्चाई
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts