Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शिवपुरी : अवैध हथियार तस्करों का भंडाफोड़, 4 तस्कर गिरफ्तार, 13 अवैध हथियार समेत 26 गोलियां बरामद, देखें VIDEO

Follow on Google News
शिवपुरी : अवैध हथियार तस्करों का भंडाफोड़, 4 तस्कर गिरफ्तार, 13 अवैध हथियार समेत 26 गोलियां बरामद, देखें VIDEO
शिवपुरी। जिले में पुलिस ने आज अंतर्राज्यीय अवैध हथियार तस्करों का भंडाफोड़ किया है। कोतवाली पुलिस ने गिरोह के 4 तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13 अवैध हथियार एवं 26 गोलियां बरामद की है। एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया ने प्रेस को बताया कि आरोपियों के पास से देशी रिवाल्वर, देशी कट्टा एवं पिस्तौल सहित 13 अवैध हथियार तथा 26 कारतूस बरामद किया गया हैं। अभी आरोपियों से पूछताछ की जारी है।

13 अवैध हथियार एवं 26 कारतूस बरामद

दरअसल, कोतवाली थाना प्रभारी विनय यादव को मुखबिर से सूचना मिली की कुछ अंतर्राज्जीय हथियार तस्कर रातोर चौराहे के पास खड़े हैं जो अवैध हथियारों की तस्करी करने की फिराक में हैं। थाना प्रभारी कोवाली द्वारा सूचना पर तुरंत एक्शन लेते हुए एक पुलिस टीम बनाकर मुखबिर के बताए स्थान रातोर चौराहे पर पहुंचे। पुलिस को आता देख आरोपी भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से देशी रिवाल्वर, देशी कट्टा एवं पिस्तौल सहित 13 अवैध हथियार तथा 26 कारतूस बरामद किया गया हैं।

आरोपियों से की जा रही पूछताछ

आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना कोतवाली में आयुध अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों से हथियारों के संबंध मे पूछताछ की जा रही है। अब तक की पूछताछ से आरोपी द्वारा जिला बुरहानपुर से अवैध हथियारों को खरीदा जाता है, जिससे अवैध हथियार सप्लाई करने बाले सरगना का पता लगाकर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके। https://twitter.com/psamachar1/status/1702659455543103582

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी अकबर शाह पुत्र शेरू शाह (37) निवासी ग्राम राजगढ़, राकेश चिढ़ार पुत्र रफू रिढ़ार (36)निवासी ग्राम गोंधारी, साकित वर्मा पुत्र महेश वर्मा जाति किरार (29) निवासी ग्राम खरई थाना तेंदुआ एवं आकाश रजक पुत्र कल्ला रजक (22) निवासी आजाद नगर लाल माटी शिवपुरी को गिरफ्तार किया गया। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts