Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Hyuna :लाइव शो में हादसा!'Bubble Pop’ गाते-गाते बेहोश हुईं K-POP सिंगर ह्युना, वजन घटाने की जल्दी पड़ी भारी

मशहूर K-POP सिंगर ह्युना के साथ लाइव शो के दौरान बड़ा हादसा हो गया। वॉटरबॉम्ब 2025 मकाऊ म्यूजिक फेस्टिवल में अपने हिट सॉन्ग ‘Bubble Pop’ पर परफॉर्म करते हुए ह्युना अचानक बेहोश होकर स्टेज पर गिर पड़ीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने हाल ही में सिर्फ 30 दिनों में 10 किलो वजन घटाया था, जो उनकी तबीयत बिगड़ने की वजह बना। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में फैंस उनकी सलामती की दुआ क
Follow on Google News
लाइव शो में हादसा!'Bubble Pop’ गाते-गाते बेहोश हुईं K-POP सिंगर ह्युना, वजन घटाने की जल्दी पड़ी भारी
K-POP Singer Hyuna
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। साउथ कोरिया की मशहूर K-POP सिंगर Hyuna के लाइव शो के दौरान ऐसा हादसा हुआ, जिसे देखकर फैंस के होश उड़ गए। फेमस म्यूजिक फेस्टिवल वॉटरबॉम्ब 2025 मकाऊ में जब Hyuna अपने सुपरहिट गाने ‘Bubble Pop’ पर परफॉर्म कर रही थीं, तभी अचानक ह्युना मंच पर बेहोश होकर गिर पड़ीं। वहां मौजूद डांसर्स और सिक्योरिटी स्टाफ तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े।

    बेहोश होने के बाद Hyuna को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। थोड़ी देर बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए फैंस से माफी मांगी। उन्होंने लिखा 'मुझे माफ कर दो, मैं बस अपना बेस्ट देना चाहती थी, लेकिन शायद मैंने खुद को ज्यादा पुश कर दिया। अब मैं अपनी सेहत पर ध्यान दूंगी।' उनकी इस पोस्ट के बाद अब हर कोई दुआ कर रहा है कि ये K-POP स्टार जल्द ठीक होकर फिर से मंच पर लौटे।

    Uploaded media

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, 33 साल की Hyuna ने हाल ही में खुलासा किया था कि उन्होंने सिर्फ 30 दिनों में 10 किलो वजन घटाया है। शादी के बाद वजन बढ़ने की वजह से सोशल मीडिया पर उनके प्रेग्नेंट होने की अफवाहें उड़ने लगी थीं। इन चर्चाओं से परेशान होकर Hyuna ने स्ट्रिक्ट डाइटिंग शुरू की थी, लेकिन इसका असर उनके शरीर पर बुरा पड़ा।

    डॉक्टर्स के मुताबिक, इतनी तेजी से वजन घटाना खतरनाक हो सकता है। इससे शरीर में कमजोरी, थकावट और न्यूट्रिशनल डेफिशिएंसी की कमी हो जाती है और यही वजह रही कि लाइव शो के दौरान उनका शरीर जवाब दे गया। 

    कौन है K-POP सिंगर Hyuna

    ह्युना साउथ कोरिया की एक बेहद मशहूर K-POP सिंगर, रैपर और परफॉर्मर हैं। उनका असली नाम किम ह्यून-आ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत K-POP गर्ल ग्रुप 'Wonder Girls' से की, लेकिन उन्हें असली पहचान गर्ल ग्रुप '4Minute' से मिली, जो उस दौर का सुपरहिट K-POP बैंड था। 2011 में जब उन्होंने अपना सोलो सॉन्ग ‘Bubble Pop’ रिलीज किया, तो वो पूरी दुनिया में वायरल हो गया। इस गाने ने उन्हें K-POP इंडस्ट्री की सबसे ग्लैमरस और एनर्जेटिक स्टार बना दिया।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts