ऑस्ट्रेलिया में हैदराबाद की महिला का मर्डर : कचरे के डिब्बे में मिला शव, चंद घंटे पहले ही पति-बेटा भारत हुए थे रवाना; पुलिस बोली- कातिल को जानती थी महिला

केनबरा। ऑस्ट्रेलिया में एक भारतीय महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला की पहचान चैतन्या स्वेता मधागनी के रूप में हुई है। महिला का शव शनिवार को एक सुनसान सड़क के किनारे कूड़ेदान में पड़ा मिला था। वह हैदराबाद की रहने वाली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ चंद घंटे पहले ही महिला का पति और उसका बच्चा भारत के लिए रवाना हुए थे।
हैदराबाद की रहने वाली थी महिला
'ऑस्ट्रेलिया मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक महिला चैतन्या स्वेता मधागनी का शव विक्टोरिया राज्य के बकली इलाके से शुक्रवार यानी 9 मार्च को बरामद किया गया। चैतन्या स्वेता पिछले कुछ समय से अपने बेटे और पति के साथ ऑस्ट्रेलिया में रह रही थी। उनके पति का नाम अशोक राज वारिकुप्पाला है। वो पांच साल के बेटे के साथ कुछ घंटे पहले भारत के शहर हैदराबाद के लिए रवाना हुए थे।कातिल को जानती थी स्वेता
पुलिस के अनुसार, स्वेता कातिल को जानती थी। रिपोर्ट में किसी का नाम तो नहीं लिया गया, लेकिन ये जरूर बताया गया है कि हत्यारा शायद ऑस्ट्रेलिया से बाहर जा चुका है।





















