Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर : मुंबई से फरार पति-पत्नी मिनी मुंबई में गिरफ्तार, विदेश भेजने के नाम पर लोगों से की लाखों की ठगी; अब तक 200 FIR दर्ज

Follow on Google News
इंदौर : मुंबई से फरार पति-पत्नी मिनी मुंबई में गिरफ्तार, विदेश भेजने के नाम पर लोगों से की लाखों की ठगी; अब तक 200 FIR दर्ज
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में फरारी काट रहे मुंबई से आए पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इंदौर अन्नपूर्णा पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया। दोनों पति-पत्नी विदेश भेजने के नाम पर कई लोगों को लाखों रुपए का चूना लगा चुके हैं। इंदौर पुलिस ने दोनों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया है। वहीं पुलिस दोनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई करेगी।

क्या है पूरा मामला

अन्नपूर्णा थाना प्रभारी संजू कामले के अनुसार, मुंबई पुलिस ने देर शाम इंदौर पुलिस से संपर्क कर आरोपी पति-पत्नी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, मुंबई से फरार विक्की और उसकी पत्नी लीना देश के कई राज्यों में अपना रैकेट चलाते थे। दोनों विदेश भेजने के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपए की ठगी कर चुके हैं। मुंबई में भी दोनों ने एक लग्जरी ऑफिस खोला था, जिसकी आड़ में वह यह पूरा काम करते थे। मुंबई पुलिस लंबे समय से विक्की और लीना की तलाश कर रही थी। मुंबई पुलिस को सूचना मिली कि, दोनों इंदौर में छुपे हुए हैं। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने इंदौर पुलिस से संपर्क करने के बाद अन्नपूर्णा थाना प्रभारी संजू कामले से संपर्क किया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर देर रात दोनों पति-पत्नी को द्वारकापुरी इलाके के एक होटल से गिरफ्तार किया गया। दोनों को मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

दोनों के खिलाफ अब तक 200 मामले दर्ज

मुंबई पुलिस दोनों ही आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद मुंबई रवाना होगी। जहां दोनों से आगे की पूछताछ की जाएगी। मुंबई पुलिस द्वारा जानकारी दी गई है कि, दोनों के खिलाफ करीब 200 FIR दर्ज हैं। मुंबई पुलिस लगातार लंबे समय से दोनों की देश भर में तलाश कर रही थी। (इनपुट- हेमंत नागले) मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts