PlayBreaking News

‘हम अलग हो गए हैं…’ राज कुंद्रा ने शेयर किया चौंकाने वाला पोस्ट, शिल्पा शेट्टी के साथ तोड़ा रिश्ता!

Follow on Google News
‘हम अलग हो गए हैं…’ राज कुंद्रा ने शेयर किया चौंकाने वाला पोस्ट, शिल्पा शेट्टी के साथ तोड़ा रिश्ता!
एंटरटेनमेंट डेस्क। बिजनेसमैन राज कुंद्रा और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में दोनों के रिश्ते को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राज कुंद्रा के एक चौंकाने वाले पोस्ट ने अपने फैंस को सोच में डाल दिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ‘हम अलग हो गए हैं’। उनके इस पोस्ट ने फैंस को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है- क्या शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के रिश्ते में दरार आ गई है।

मुश्किल वक्त में हमें समय दें : राज कुंद्रा

राज कुंद्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा- हम अलग हो चुके हैं और आप सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि इस मुश्किल वक्त में हमें समय दें। साथ ही उन्होंने अपनी पोस्ट में हार्ट इमोजी और हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी जोड़ा। हालांकि, उन्होंने अपनी पोस्ट में किसी को मेंशन नहीं किया और ना ही शिल्पा ने इसके रिप्लाई में कोई पोस्ट शेयर किया है।

शिल्पा ने राज कुंद्रा के मुंह पर मारी चप्पल

राज कुंद्रा जल्द ही अपनी बायोपिक मूवी UT69 में नजर आएंगे। उन्होंने बीते दिन ही इसका ट्रेलर लॉन्च किया है। साथ ही राज ने अपने चेहरे से मास्क भी हटा दिया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि जब मैंने शिल्पा से फिल्म करने की बात की तो उनका क्या रिएक्शन था। राज ने बताया- वो मुझसे दूर थी। जब मैंने फैसला किया कि मैं उसे बताऊंगा कि मैं फिल्म बना रहा हूं। मैं नहीं चाहता था कि ये बात करते समय मैं उसके आसपास रहूं। मैंने उससे कहा कि मेरे पास एक फिल्म की स्क्रिप्ट है। मैं उसके जवाब का इंतजार कर रहा था। जब मैं ये बात बोलकर मुड़ा तो मेरे मुंह पर उड़ती हुई चप्पल आकर लगी। शायद उसे लगा था कि यह फिल्म नहीं बन पाएगी।

क्या राज का ये पोस्ट है पब्लिसिटी स्टंट!

राज कुंद्रा की इस पोस्ट के बाद यूजर्स द्वारा कई तरह के सवाल पूछ जा रहे हैं। एक यूजर्स ने कमेंट कर लिखा- सेपेरेटिड मतलब, तलाक ? दूसरे ने लिखा- पब्लिसिटी स्टंट, वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- जरूर अपने मास्क के बारे में बात कर रहे हैं। ज्यादातर लोग इसे लाइम लाइट के लिए पोस्ट बता रहे हैं।

जल्द रिलीज होगी राज कुंद्रा की फिल्म

पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा 2021 में जेल गए थे। जिसके बाद उन्होंने खुद को लेकर ही फिल्म UT69 बनाई है। जिसके ट्रेलर 18 अक्टूबर को रिलीज हुआ था। इस फिल्म में राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस में जेल में बिताए दिनों और इस बीच उन्हें किन-किन मुश्किलों से गुजरना पड़ा... यह सब दिखाया गया है। इसके साथ राज कुंद्रा फिल्म डेब्यू कर रहे हैं, वह खुद एक्टिंग करते नजर आएंगे। यह फिल्म 3 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। (इनपुट - विवेक राठौर) ये भी पढ़ें- रिलीज हुआ ‘Tiger 3’ के पहले सॉन्ग का पोस्टर… अनबन के बाद सलमान भाई ने किया अरिजीत सिंह का वेलकम
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts