PlayBreaking News

रिलीज हुआ ‘Tiger 3’ के पहले सॉन्ग का पोस्टर... अनबन के बाद सलमान भाई ने किया अरिजीत सिंह का वेलकम

Follow on Google News
रिलीज हुआ ‘Tiger 3’ के पहले सॉन्ग का पोस्टर... अनबन के बाद सलमान भाई ने किया अरिजीत सिंह का वेलकम
एंटरटेनमेंट डेस्क। सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘टाइगर 3’ के पहले सॉन्ग ‘लेके प्रभु का नाम’ का पोस्टर जारी कर दिया गया है। इससे पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। फैंस इस फिल्म के पहले सॉन्ग का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। खास बात यह है कि बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान पहली बार सिंगर अरिजीत सिंह के गाने में नजर आएंगे। अब फैंस इससे यह समझ रहे हैं कि दोनों के बीच सालों पुरानी दुश्मनी खत्म हो गई है। आइए जानते हैं दोनों के बीच किस बात को लेकर थी अनबन।

जब अरिजीत पर चिल्ला पड़े थे सलमान

दरअसल, सलमान एक अवार्ड शो को होस्ट कर रहे थे। जिसमें अरिजीत को बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवार्ड मिला था। जब अवार्ड लेने अरिजीत सिंपल लुक और चप्पल पहनकर स्टेज पर पहुंचते हैं, तब उन्हें देखकर सलमान ने कहा- ‘सो रहे थे क्या’… इसके जवाब में उन्होंने (अरिजीत) कहा आप लोगों ने सुला दिया। ये सुनते ही सलमान को अचानक गुस्सा आ गया और वो अरिजीत पर चिल्ला पड़े। हालांकि, बाद में सलमान ने कहा, मजाक कर रहा हूं। इसके बाद से ही दोनों के बीच मनमुटाव हो गया था।

फिल्म ‘सुल्तान’ से हटा दिया था अरिजीत का सॉन्ग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान और अरिजीत के बीच बात इतनी बढ़ गई थी कि सलमान ने अपनी फिल्म ‘सुल्तान’ से अरिजीत सिंह के गाने को हटवा दिया था। इसके बाद से सिंगर ने सलमान के लिए कोई सॉन्ग नहीं गाया। बाद में अरिजीत ने एक लंबा लेख लिखकर सलमान से सॉरी भी कहा, लेकिन एक्टर ने उनसे इस बारे में कोई बात नहीं की।

23 अक्टूबर को रिलीज होगा सॉन्ग

सलमान खान ने अपने पहले सॉन्ग ‘लेके प्रभु का नाम’ के पोस्टर की पहली झलक दिखाई है। तस्वीर शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा- पहले गाने की पहली झलक… लेके प्रभु का नाम! ओह हां ये है अरिजीत सिंह का फर्स्ट सॉन्ग मेरे लिए। फोटो में सलमान खान ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं। फैंस को उनका अदांज और स्वैग बेहद पसंद आ रहा है। वहीं, कैटरीना कैफ रेड एंड व्हाइट आउटफिट में खूबसूरत लग रही हैं। यह सॉन्ग 23 अक्टूबर को रिलीज होगा। (इनपुट - विवेक राठौर) ये भी पढ़ें- मिलिए स्पेशल टास्क फोर्स ऑफिसर सत्या से…! Singham Again में टाइगर श्रॉफ की हुई एंट्री, रोहित शेट्टी बोले- हमारी टीम में स्वागत है
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts