हूतियों की ग्लोबल एयरलाइंस को आखिरी चेतावनी, कहा - सऊदी एयरस्पेस हमारा मिलिट्री टारगेट, रियाद एयरपोर्ट पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी

हूती प्रवक्ता याह्या सरी का दावा- किंग खालिद एयरपोर्ट पर सटीक हमला, सऊदी अरब ने पुष्टि नहीं की। अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए जारी किया अलर्ट। अमेरिकी मिशन ने फ्लाइट कैंसिल होने, एयरस्पेस बंद होने और ट्रैवल में रुकावट की आशंका का हवाला दिया।
हूतियों की ग्लोबल एयरलाइंस को आखिरी चेतावनी, कहा - सऊदी एयरस्पेस हमारा मिलिट्री टारगेट, रियाद एयरपोर्ट पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी
हूती विद्रोहियों ने किया सऊदी अरब में हमला

सना/रियाद। यमन के ईरान-समर्थक हूती ग्रुप ने गुरुवार को सऊदी एयरस्पेस में उड़ान भरने वाली ग्लोबल एयरलाइंस को अंतिम चेतावनी जारी की है। ग्रुप ने कहा कि यह पूरा क्षेत्र हमारे सैन्य अभियानों का केंद्र बन गया है। ग्रुप ने यह भी दावा किया कि उसने सऊदी कैपिटल रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बैलिस्टिक मिसाइल से अटैक किया है। हूती मिलिट्री स्पोक्सपर्सन याह्या सरी ने कहा कि मिसाइल ने सटीकता के साथ अपने टारगेट को हिट किया और एयरपोर्ट के ऑपरेशन में बाधा पैदा की। इस अटैक के दावे की सऊदी अरब की तरफ से तुरंत कोई पुष्टि नहीं हुई है।

फ्लाइट्स बंद करने को कहा

याह्या सरी ने कहा, हम सऊदी एयरस्पेस में फ्लाइट्स ऑपरेट करना जारी रखने के नतीजों के बारे में सभी ग्लोबल एयरलाइंस से अपनी अपील और चेतावनी को आखिरी बार दोहराते हैं।  यह एरिया हमारे मिलिट्री ऑपरेशन्स का सेंटर बन गया है। उन्होंने कहा कि मक्का और मदीना के पवित्र क्षेत्रों के ऊपर का एयरस्पेस इससे फ्री है। यह बयान सऊदी अरब द्वारा यह कहे जाने के कुछ घंटों बाद आया कि इसी एयरपोर्ट पर हफ्ते के बीच में हुए हमले में एक शख्स की मौत हो गई थी। सऊदी अरब में अमेरिकी मिशन ने बुधवार को नागरिकों को चेतावनी दी थी कि वे एयरपोर्ट्स और एयरस्पेस के खिलाफ हूती खतरों के बीच ज्यादा सतर्कता बरतें। मिशन ने फ्लाइट कैंसिल होने, एयरस्पेस बंद होने और ट्रैवल में रुकावट की आशंका का हवाला दिया था। सऊदी में वर्तमान सिक्योरिटी सिचुएशन और पूरे सऊदी अरब में एयरपोर्ट्स और एयरस्पेस के खिलाफ हूती के पब्लिक थ्रेट्स के कारण अमेरिकी मिशन सभी अमेरिकी नागरिकों को ज्यादा सतर्कता बरतने की याद दिलाता है।

रूस-नाटो तनाव के बीच फ्रांस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, नई M51.3 परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल का पहला टेस्ट सफल

सैन्य टकराव बढ़ सकता है

हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के खिलाफ हमले किए हैं, जिनमें आम नागरिकों के इस्तेमाल वाले एयरपोर्ट पर किए गए अटैक भी शामिल हैं। इस मिलिट्री टकराव के और बढ़ने की आशंका है। अमेरिका ने कहा है कि सुरक्षा कारणों से सऊदी अरब में काम करने वाले अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों को यमन बॉर्डर के 20 मील के दायरे में ट्रैवल करने की इजाजत नहीं है। अमेरिकीयों को जिजान, असीर, नज्रान प्रांतों और कतीफ, यानबू और ताइफ शहरों की यात्रा के लिए स्पेशल मंजूरी की जरूरत होती है।

इधर, ईरान ने हिज्बुल्ला को मदद भेजी

हिजबुल्लाह को ईरान से लगभग 20 करोड़ डॉलर की फंडिंग मिली है।  यह मदद इजरायल के साथ युद्ध के कारण बेघर हुए लेबनानी परिवारों को आर्थिक सहायता देने के लिए है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस कॉन्फ्लिक्ट के दौरान इस तरह की सहायता के लिए ईरान से मिली यह पहली ज्ञात फंडिंग है। इस रकम का इस्तेमाल लगभग 50,000 परिवारों को शुरुआती तौर पर 3,000 डॉलर  (करीब 290 लाख रुपए) देने के लिए किए जाने की उम्मीद है। सूत्रों के हवाले से बताया कि उन लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनके गांव इजरायली कब्जे के कारण तबाह हो गए हैं या जहां पहुंचना मुश्किल है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह पैसा बिचौलियों के जरिए पहुंचाया गया, जिन्होंने हिजबुल्लाह के साथ लेन-देन में शामिल रिस्क के कारण 20% फीस ली। यह फीस नॉर्मल रेट से चार गुना ज्यादा थी। हिजबुल्लाह के एक अधिकारी ने कन्फर्म किया कि फंड मिल गया है। उसने कहा कि इसे बांटने की योजना का ऐलान आने वाले दिनों में किया जाएगा।

Puneet Pandey
By Puneet Pandey

Latest Posts