Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिवनी में भीषण सड़क हादसा : बस और मैजिक वाहन की आमने-सामने टक्कर, लोगों की मौत

Follow on Google News
सिवनी में भीषण सड़क हादसा : बस और मैजिक वाहन की आमने-सामने टक्कर, लोगों की मौत
सिवनी। जिले में रक्षाबंधन के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। सहसराना बंजारी मंदिर के पास लखनादौन-घंसौर रोड पर यात्री बस और मैजिक वाहन की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस हादसे में मैजिक वाहन में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि बस में सवार कुछ यात्री घायल हुए है। ये हादसा बुधवार तड़के करीब 4:30 बजे हुआ। वहीं इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

भोपाल से मंडला जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार, बस एमपी 333 पीवी 9090 भोपाल से मंडला जा रही थी। इस दौरान लखनादौन थाना क्षेत्र अंतर्गत सहसराना गांव बंजारी के पास पहुंची। तभी मंडला से लखनादौन की ओर आ रहे मैजिक वाहन से आमने-सामने से टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मैजिक वाहन से शव को बाहर निकलवाया। साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

मैजिक सवारों की मौके पर मौत

टक्कर इतनी जबदस्त थी कि मैजिक वाहन के परखच्चे उड़ गए। मैजिक वाहन में सावर 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं यात्री बस में सवार ड्राइवर समेत कुछ यात्रियों को चोट आई है। वहीं इस घटना के बाद मौके पर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। ये भी पढ़ें- Dewas News : तेंदुए पर ग्रामीणों ने की सवारी, सेल्फी और वीडियो भी बनाए, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, देखें VIDEO मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts