Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शिवपुरी में भीषण सड़क हादसा : बेकाबू होकर पुलिया से गिरी कार, दो महिला डॉक्टरों की मौत, चार घायल, तीर्थ यात्रा पर निकली थी टीम

Follow on Google News
शिवपुरी में भीषण सड़क हादसा : बेकाबू होकर पुलिया से गिरी कार, दो महिला डॉक्टरों की मौत, चार घायल, तीर्थ यात्रा पर निकली थी टीम
शिवपुरी। रविवार सुबह करीब 8 बजे शिवपुरी जिले के एनएच-46 पर लुकवासा बायपास पर एक अर्टिगा कार बेकाबू होकर पुलिया से गिर गई, जिससे दो महिला डॉक्टरों की मौत हो गई और चार अन्य डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग अयोध्या से उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।

अयोध्या दर्शन के बाद जा रहे थे उज्जैन

घायलों में शामिल डॉक्टर अतुल आचार्य ने बताया कि उनकी टीम महाराष्ट्र से दस दिन पहले तीर्थ यात्रा पर निकली थी। वे अयोध्या दर्शन के बाद उज्जैन जा रहे थे, लेकिन हादसे के दौरान कार अचानक बेकाबू हो गई और पुलिया से गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

एक की मौके पर ही मौत

इस दुर्घटना में डॉ. तन्वी आचार्य (50), जो कि डॉक्टर अतुल आचार्य की पत्नी थीं, उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, डॉ. नीलम पंडित (55), जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होनें दम तोड़ दिया।

घायलों का इलाज जारी

कार में कुल छह डॉक्टर सवार थे, जिनमें से चार अन्य डॉक्टर घायल हुए हैं। घायल डॉक्टरों की पहचान डॉ. उदय जोशी (64), डॉ. सुबोध पंडित (62), डॉ. अतुल आचार्य (55) और डॉ. सीमा जोशी (59) के रूप में की गई है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

हादसे की सूचना मिलने के बाद कोलारस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस अब हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें- छिंदवाड़ा : डॉक्टर ने 11 पेज का सुसाइड नोट लिखकर पीया जहर, व्हाट्सएप पर लगाया स्टेटस, प्रेमिका के लिए लिखी इमोशनल बातें

Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts