लॉस एंजिलिस में भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार ने भीड़ को कुचला, 28 लोग घायल, 10 की हालत गंभीर; हादसे की वजह साफ नहीं

Follow on Google News
लॉस एंजिलिस में भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार ने भीड़ को कुचला, 28 लोग घायल, 10 की हालत गंभीर; हादसे की वजह साफ नहीं
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    लॉस एंजिलिस। अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में स्थित लॉस एंजिलिस शहर के वेस्ट सांता  मोनिका बुलेवार्ड पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार ने अचानक भीड़ में घुसकर कई लोगों को कुचल दिया। इस दुर्घटना में अब तक 28 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है और पुलिस जांच में जुटी है।

    हादसा म्यूजिक वेन्यू के पास हुआ

    यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार शनिवार सुबह करीब 2 बजे हुआ। जिस जगह पर हादसा हुआ, वह एक म्यूजिक वेन्यू के पास स्थित है और उस समय वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार बहुत तेज रफ्तार में थी और अचानक भीड़ में घुस गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

    दमकल विभाग ने राहत कार्य शुरू किया

    लॉस एंजिलिस फायर डिपार्टमेंट (LAFD) की टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल राहत कार्य शुरू किया। मीडिया को जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और कुछ की हालत बेहद नाजुक है। सड़क पर एक ग्रे रंग की क्षतिग्रस्त कार और चारों तरफ मलबा देखा गया है।

    हादसे की वजह पर सस्पेंस बरकरार

    पुलिस ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह घटना जानबूझकर की गई थी या यह एक दुर्घटना मात्र थी। कार चालक की पहचान भी अब तक उजागर नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में घटनास्थल पर दर्जनों फायर फाइटर्स और पुलिसकर्मी देखे जा सकते हैं।

    एक महिला के मुताबिक, गोली चलने की आवाज भी सुनाई दी

    घटनास्थल पर मौजूद एक महिला प्रत्यक्षदर्शी ने दावा किया कि हादसे से पहले उसने गोली चलने की आवाज सुनी थी। उसका कहना है कि हादसे के बाद ड्राइवर कार में ही मौजूद था, जिसे बाद में सिक्योरिटी गार्ड्स ने पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और पुलिस के हवाले किया।

    Wasif Khan
    By Wasif Khan

    फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

    Latest Posts