ताजा खबरधर्म

Horoscope of The Week : जानिए कैसा रहेगा इस हफ्ते आपका भविष्य

Horoscope of The Week From 16 to 22 September 2024 : इस हफ्ते आपकी जिंदगी में क्या बदलाव होने जा रहा है, आपकी राशियां क्या बोलती हैं, क्या शुभ होगा और क्या नुकसान हो सकता है, प्यार, करियर और हेल्थ को लेकर टैरो कार्ड रीडर वर्षा बघेल से जानिए 16 से 22 सितंबर, 2024 तक का आपका भविष्यफल…

Aries ( मेष ) ♈: (March 21 – April 19)

यह सप्ताह हर क्षेत्र में उन्नति देगा। भरपूर ऊर्जा महसूस करेंगे। नकारात्मक विचारों को लिख कर जला दें, अन्यथा रुकावटें उत्पन्न होंगी।

Taurus ( वृषभ )♉:  (April 20 – May 20)

इस सप्ताह भावनात्मक अस्थिरता होगी, नियंत्रित रहें। बिना सख़्त हुए तरलता से निर्णय लें। लंबी यात्रा हो सकती है। जल से ध्यान करें।

Gemini ♊( मिथुन ) : (May 21 – June 20)

इस सप्ताह आपके प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे, चातुर्य प्रयोग करें। आर्थिक तंगी पर ऊर्जा न दें, प्रयास करें। श्री का जाप करें।

Cancer ♋( कर्क ): (June 21 – July 22)

यह सप्ताह सारी सुविधाओं के बाद भी तनाव हो सकता है। विचारों के वेग को कम करें। यह समय जीवन में अध्यात्मिक ज्ञान लाने का है।

Leo ♌( सिंह ) : (July 23 – August 22)

इस सप्ताह पूरा ध्यान आर्थिक विकास की और रहेगा। सही निर्णय लाभ देगा। सिर्फ काम होने की प्रतीक्षा में न रहें, एक्शन लें।

Virgo ♍( कन्या ) : (August 23 – September 22)

इस सप्ताह सरकारी कार्य या विवाह से संबंधित कार्य बनेंगे। ठीक न लगें, फिर भी दूसरों के निर्णय मानने होंगे। गौ सेवा करें।

Libra ♎ ( तुला ) : (September 23 – October 22)

इस सप्ताह आप कठोर व्यवहार करेंगे। आप उच्च अधिकारियों से बगावत कर सकते हैं। अधिकार होंगे, किन्तु निर्णय नहीं ले पाएंगे। शांत रहें।

Scorpio ♏( वृश्चिक ) : (October 23 – November 21)

इस सप्ताह करियर क्षेत्र में द्वि-विकल्प होंगे, अनिर्णय की स्थिति रहेगी। अंत में सफलता मिलेगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

Sagittarius ♐(धनु ) : (November 22 – December 21)

इस सप्ताह आप पुरानी बातों में ही उलझे न रहें, यह समय आगे बढ़ने का है। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अवसर मिलेंगे, स्वीकार करें। मेडीटेशन करें।

Capricorn ♑( मकर ) : (December 22 – January 19)

इस सप्ताह कोर्ट में लंबित मामलों में राहत मिलेगी। ईश कृपा महसूस करेंगे। दूसरों को या स्वयं को जज न करें। मेडिटेशन करें।

Aquarius ♒( कुंभ ) : (January 20 – February 18)

इस सप्ताह कुछ बड़े निर्णय ले सकते हैं, किंतु शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें। आंखों की केयर अवश्य करें। सूर्य को जल दें।

Pisces ♓( मीन ) : (February 19 – March 20)

इस सप्ताह धन की आवक रहेगी। कार्य क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। प्राकृतिक जगह घूमने जा सकते। पीली वस्तु ज्यादा खाएं।

वीडियो भी देखें…

ऐसे ही वीडियो देखने के लिए आप पीपुल्स अपडेट के यूट्यूब चैनल पर जाएं

संबंधित खबरें...

Back to top button