Honduras Women's Prison : होंडुरास की महिला जेल में गैंगवार, 41 की मौत; 25 को जिंदा जलाया

Follow on Google News
Honduras Women's Prison : होंडुरास की महिला जेल में गैंगवार, 41 की मौत; 25 को जिंदा जलाया
तेगुसिगल्पा। अमेरिकी देश होंडुरास की महिला जेल में गैंगवार की खबर सामने आई है। इस दौरान 41 कैदियों की मौत हो गई। जबकि, दर्जनों कैदी घायल हुए हैं। घटना के बाद घायल कैदियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, हिंसा में जान गंवाने वाली महिला कैदियों के शवों का पोस्टमार्टम कर उनके परिवार वालों को सौंपा जा रहा है।

25 महिलाओं को जिंदा जलाया

लोक मंत्रालय के फॉरेंसिक मेडिसिन निदेशालय ने घटना की पुष्टि की है। घटना होंडुरास की राजधानी से करीब 50 किमी दूर तमारा जेल की है। मंत्रालय की प्रवक्ता यूरी मोरा ने मीडिया से चर्चा में कहा अधिकारियों ने पता लगाया है कि राजधानी शहर तेगुसिगल्पा से लगभग 35 किमी दूर फ्रांसिस्को मोरज़ान में 25 महिलाओं की आग में झुलसकर मौत हो गई और अन्य 16 की गोली लगने से मौत हुई है। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

जेल के नए नियमों की घोषणा के बाद दंगा भड़का

कैदियों के रिश्तेदारों के एक प्रतिनिधि डेल्मा ऑर्डोनेज़ ने कहा कि अधिकारियों द्वारा जेल के लिए नए नियमों की घोषणा करने के बाद दंगा भड़क गया, जिसमें टीवी और अन्य उपकरणों पर प्रतिबंध लगाना और उन्हें जब्त करना शामिल था। स्थानीय मीडिया के अनुसार, घायल कैदियों को तेगुसिगल्पा के एक अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

‘मारा’ गैंग ने दंगा भड़काया

राष्ट्रपति शाओमारा कास्त्रो ने कहा, मारा गैंग ने ही यह दंगा प्लान किया था। इसकी जानकारी प्रशासन को भी थी। उप सुरक्षा मंत्री जुलिसा विलानुएवा ने दंगा शुरू होने पर ट्विटर के माध्यम से कहा कि हम इस जेल में बर्बरता की हरकतों और अनियमितताओं को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने आपातकाल घोषित किया और राष्ट्रीय पुलिस और सेना के साथ-साथ अग्निशामकों के ‘तत्काल हस्तक्षेप' करने को कहा है।

राष्ट्रपति ने सख्त कदम उठाने की बात कही

महिला जेल में हुई हिंसा की घटना पर होंडुरास की राष्ट्रपति ने सख्त कदम उठाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जेल के सुरक्षा अधिकारियों को इसकी जानकारी पहले से थी। https://twitter.com/ani_digital/status/1671340793972367360?s=20 ये भी पढ़ें- America Shooting : मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी के कैंपस में फायरिंग, 3 की मौत; संदिग्ध आरोपी फरार
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts