PlayBreaking News

इंदौर : होमोसेक्शुअल को प्यार में मिला धोखा, आपबीती लिखकर किया सुसाइड, पुलिस ने किया केस दर्ज

Follow on Google News
इंदौर : होमोसेक्शुअल को प्यार में मिला धोखा, आपबीती लिखकर किया सुसाइड, पुलिस ने किया केस दर्ज
इंदौर में एक होमोसेक्शुअल (गे) ने प्यार में अपने प्रेमी से धोखा खाने के बाद आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने करीब 3 महीने के बाद केस दर्ज किया है। ये घटना 31 दिसंबर, 2021 की है। मृतक 3 साल तक प्रेमी के साथ लिव इन में रहा था। इसके बाद में प्रेमी ने दूसरी लड़की के कारण उसे छोड़ दिया तो उसने फांसी लगा ली थी। सुसाइड नोट की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी अमन मंसूरी पर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में बुधवार देर रात केस दर्ज किया है। आरोपी फरार है। ये भी पढ़ें: कव्वाल परवाज पर FIR : नरोत्तम मिश्रा बोले- राष्ट्रविरोध का ख्याल दिल से निकाल दें; कानपुर पहुंचीं MP पुलिस की 2 टीमें [caption id="attachment_24612" align="aligncenter" width="523"] हिमांशु शर्मा ने लिखा था दो पेज का सुसाइड नोट।[/caption]

सुसाइड नोट में लगाए प्रेमी पर आरोपी

दरअसल, इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पिछले साल 31 दिसंबर को हिमांशु शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। हिमांशु ने अपने प्रेमी अमन मंसूरी पर आरोप लगाकर सुसाइड नोट लिखा था। जिसमें लिखा था कि अमन ने 3 साल तक उससे संबंध बनाए, मन भर गया तो कहने लगा अब लड़की चाहिए। वह 2 महीने से मुझे टॉर्चर कर रहा था। मैं खुदकुशी कर रहा हूं। मैं खुदकुशी कर रहा हूं जिसमें अमन मंसूरी का हाथ है। इसके बाद राजेंद्र नगर पुलिस ने आरोपी अमन मंसूरी निवासी बिजलपुर के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोपी अभी फरार है। ये भी पढ़ें: जबलपुर में दर्दनाक हादसा : पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत

...मन भर गया तो लड़की चाहिए

पुलिस के मुताबिक, अमन मंसूरी और हिमांशु शर्मा के बीच दोस्ती थी। 3 साल तक दोनों लिव इन में भी रहे। इसी बीच अमन की दोस्ती दूसरी लड़की से हो गई और उसने हिमांशु को छोड़ दिया। इस बात को लेकर हिमांशु और अमन के बीच हाथापाई भी हुई। इसी बात से नाराज होकर हिमांशु ने फांसी लगा ली थी। हिमांशु ने जो सुसाइड नोट लिखा था उसकी जांच के बाद अमन पर केस दर्ज कर लिया है। सुसाइड नोट में हिमांशु ने लिखा कि मैं मर्जी से खुदकुशी कर रहा हूं जिसमें अमन मंसूरी का हाथ है। वह अपनी इच्छा से मेरे घर 3 साल तक रहा। मेरा शारीरिक शोषण किया। मन भर गया तो कहने लगा कि मुझे अब लड़की की चाहत है। पहले भी वह एक लड़की को धोखा दे चुका है। लड़की की चाहत में उसने मुझे परेशान करना शुरू किया। मेरे साथ मारपीट की। आखिर में लिखा कि इस देश के कानून व पुलिस रक्षक से मेरी हाथ जोड़कर विनती है कि ऐसे इंसान को मत छोड़ना जो कि हर किसी को अपने जाल में फंसा कर उसका जीवन बर्बाद कर रहा है। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts